चर्चित IPS नेहा पच्चीसिया की बढ़ी मुश्किलें, दो नए मामलों की जांच शुरू, एडिशनल एसपी कर रही जांच

 

अपनी कार्यशैली को लेकर लगातार चर्चाओं में रहने वाली चर्चित सीएसपी नेहा पच्चीसिया की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। उनके खिलाफ अब दो नए मामलों को लेकर जांच शुरू की गई है। जिसकी जिम्मेदारी जबलपुर की एडिशनल एसपी अनु बेनीवाल को सौंपी गई है। कटनी जिले के कुठला थाना में पदस्थ आईपीएस और सीएसपी नेहा पच्चीसिया के खिलाफ चल रही विभागीय जांच के बाद अब दो नए मामलों की जांच शुरू हुई है।

बता दें की पहला मामला कटनी जिले में हुए एक आदिवासी युवक की संदिग्ध जान जाने से जुड़ा है। अप्रैल 2026 को एक आदिवासी युवक का मर्डर हुआ था। जिसमें आकाश लोधी नामक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। आरोप है की आकाश की गिरफ्तारी के बाद थाना प्रभारी राजेंद्र मिश्रा और सीएसपी नेहा पच्चीसिया ने उसके पिता रमेश लोधी पर जमीन बेचने का दबाव बनाया और 1.07 करोड़ रुपए में उनकी 2.15 हैक्टेयर जमीन का सौदा करवा दिया। 15 लाख रुपए सीएसपी ने ले लिए। इसके बाद रमेश लोधी को पैसे दिलवाने का वादा कर घर भेज दिया। लेकिन पैसे नहीं दिलवाए गए। बल्कि आकाश को जेल से छुड़ाने 75 लाख रुपयों की और मांग की गई थी।

जबकि दूसरा मामला रेत कारोबारी से जुड़ा है। जिससे कथित तौर पर रिश्वत मांगने के आरोप हैं। जिसमें कहा गया की वाहन चेकिंग के दौरान ट्रांसपोर्टर महेंद्र जैन की हाईवा गाड़ी रोकी गई। सारे दस्तावेज पूर्ण होने के बावजूद ड्राइवर से 30 हजार रुपए की रिश्वत मांगी गई। जिसमें 25 हजार रुपए दिए गए। 5 हजार रुपए दूसरे दिन सीएसपी के ड्राइवर को देने की बात तय हुई। शिकायतकर्ता ने आवेदन के साथ कुछ साक्ष्य भी सौंपे और निष्पक्ष जांच की मांग की। एसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सीएसपी के चालक आरक्षक केशव सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। वहीं एडिशनल एसपी को जांच सौंपी है।

फिलहाल एडिशनल एसपी अनु बेनीवाल द्वारा जांच की जा रही है। उनका कहना है की जल्द ही वरिष्ठ अधिकारियों को रिपोर्ट सौंपी दी जाएगी।


By - sagar tv news
04-Aug-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.