प्रेमी ने बनाया शादी का दबाव, प्रेमिका ने गुस्से में प्रेमी को चलता कर दिया, पुलिस जांच में चौंकाने वाला खुलासा
प्रेमी ने प्रेमिका पर शादी करने के दबाव बनाया तो युवती ने उसे रास्ते से हटाने साजिश रची और कार में दुपट्टे से गला घोंटकर उसकी जान ले ली। इसके बाद पुलिस और लोगों को गुमराह करने मृतक के भाई को फोन पर सूचना दी। ये खुलासा पुलिस की जांच में हुआ है जहां आरोपी प्रेमिका को गिरफ्तार किया गया है। मामला एमपी के सिंगरौली जिले का है। बताया गया की मोरवा थाना क्षेत्र में कार के अंदर मिली युवक की बॉडी की गुत्थी को पुलिस ने सुलझाते हुए सनसनीखेज खुलासा किया। और आरोपी प्रिया गुप्ता को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।
पुलिस के मुताबिक मृतक सत्यप्रकाश गुप्ता के भाई राहुल गुप्ता उर्फ संजय गुप्ता निवासी भगत सिंह कॉलोनी ने मोरवा थाने में शिकायत दर्ज कराई थी की बीते 31 जुलाई की सुबह करीब 5 बजे उनका भाई कार की ड्राइवर सीट पर पड़ा हुआ है। जब तक युवक को अस्पताल पहुँचाया गया उसकी जान जा चुकी थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और जांच शुरू की थी। पुलिस ने पड़ताल की तो सामने आया की सत्यप्रकाश गुप्ता और प्रिया गुप्ता का पिछले करीब दो सालों से प्रेम संबंध था। युवक लगातार शादी करने का दबाव बना रहा था। जिससे दोनों के बीच विवाद बढ़ गया और इसी रंजिश में युवती ने दुपट्टे से गला घोंटकर मर्डर की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया था। एफएसएल टीम, पोस्टमार्टम रिपोर्ट, सीसीटीवी फुटेज, कई अहम सखसि और तकनीकी जांच के आधार पर मामले की कड़ियां जोड़ी गईं। पूछताछ में युवती ने जुर्म कबूल किया।
सीसीटीवी फुटेज के आधार पर युवती मृतक सत्यप्रकाश को उठाकर आधी रात में उसकी कार के पास ले जाती देखी गई। उसी ने सुबह उसके भाई को फोन कर उसके कार में होने की जानकारी देकर गुमराह करने की कोशिश की। हालांकि वह पकड़ी गई। फिलहाल पुलिस आगे की कार्यवाई में जुटी हुई है।-