सब्जी मंडी में पड़ी हुई थी कुछ ऐसी चीज की पुलिस को पहुंचना पड़ा, लेकिन नहीं हो पाई शिनाख्त
सब्जी मंडी परिसर में लोगों को कुछ ऐसी चीज दिखाई दी की तत्काल पुलिस को मौके पर पहुंचना पड़ा। पुलिस टॉम मौके पर पहुंची तो मानवता को शर्मसार करने वाली बात सामने आई। दरअसल मंडी में एक वृद्ध की डेड बॉडी पड़ी हुई थी। सबसे ज्यादा हैरानी की बात ये थी की बॉडी को कुत्तों ने कई जगहों से नोंच डाला था। मामला एमपी के खंडवा जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र से सामने आया है। जहां सब्जी मंडी में एक डेड बॉडी पड़ी मिलने के बाद सनसनी फ़ैल गयी। पुलिस ने बॉडी को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा था। साथ ही जांच पड़ताल भी शुरू की गयी है।
बताया जा रहा है की सुबह के समय डायल 112 पर सूचना मिली थी की सब्जी मंडी परिसर में एक वृद्ध व्यक्ति की डेड बॉडी पड़ी हुई है। जिसे कुत्तों ने बुरी तरह नोंच दिया है। जिसके बाद कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी नंदकुमार सिंह चौहान मेडिकल कॉलेज की मर्चुरी भिजवाया था। खबर पढ़े जाने तक मृतक की शिनाखत नहीं हो पाई थी। वहीं पहचान में इसलिए भी परेशानी जा रही है की क्योंकि बॉडी की हालत काफी खराब थी। आसपास के लोगों से पूछताछ की गई साथ ही गुमशुदगी के रिकॉर्ड भी खंगाले गए।
शुरूआती जांच में सामने आया की वृद्ध की जान काफी पहले जा चुकी थी। जिसके बाद आवारा कुत्तों ने उसकी बॉडी को नोंच डाला। हालांकि पुलिस पीएम रिपोर्ट का इन्तजार कर रही है। साथ ही मामले की जांच भी की जा रही है। फिलहाल पुलिस मृतक की शिनाख्त करने में जुटी हुई है।