Sagar- ऊँची आवाज सुनते ही भड़क गए CMO साहब, महिला के साथ अपने ही चैंबर में कर दिया ये | SAGAR TV NEWS

 

सागर ज़िले की शाहगढ़ नगर परिषद और यहां पदस्थ सीएमओ विनय मिश्रा अपनी कारगुजारियों की वजह से लगातार विवादों में बना हुआ है अब सीएमओ विनय मिश्रा और उनके स्टाफ के द्वारा एक महिला के साथ मारपीट करने के गंभीर आरोप लगे हैं महिला का कसूर सिर्फ इतना था कि वे प्रधानमंत्री आवास की पात्रता सूची में नाम नहीं होने से वजह पूछने के लिए गई थी लेकिन साहब को तो समस्या सुनने का भी समय नहीं था इससे नाराज हुई महिला ऊंची आवाज में बात करने लगी फिर क्या था साहब के एगो को धक्का लग गया और उन्होंने अपने कार्यालय में कर्मचारियों को बुलवाकर मारपीट कर दी, हालांकि विनय मिश्रा के द्वारा ऐसा पहली बार नहीं किया गया है इसके पहले जब वह
बांडा में पदस्थ थे तब भी एक कर्मचारी ने उन पर मारपीट करने की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी यानी की साहब ना तो महिला देखते हैं और ना पुरुष जिस पर जब जी चाहा हाथ छोड़ देते हैं


नगर परिषद कार्यालय भले ही जनता की सुनवाई करने के लिए जनता तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए होता हो लेकिन फिलहाल यह तानाशाही का अड्डा बना हुआ है क्योंकि अपने आप को जनता का नौकर समझने वाला नहीं बल्कि जनता के लिए यह साहब ही माई बाप हैं ऐसा समझने वाले विनय मिश्रा जी ही पदस्थ हैं


हालांकि जब इनको पता चला कि महिला के लिए चोट के निशान आ गए तो यह भी दौड़े दौड़े थाने पहुंच गए पुलिस ने दोनों ही पक्ष से रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है

 

जानकारी के अनुसार, वार्ड क्रमांक-2 की कुछ महिलाएं मंगलवार को नगर परिषद कार्यालय में प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिलने की शिकायत लेकर पहुंची थीं। महिलाओं का आरोप है कि जब उन्होंने सीएमओ से अपनी समस्या बताई तो उनकी बात सुनने के बजाय उनसे अभद्र व्यवहार किया गया। इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच कहासुनी बढ़ गई और माहौल तनावपूर्ण हो गया।
महिलाओं का आरोप है कि विवाद बढ़ने पर नगर परिषद के कर्मचारी और महिला कर्मचारी भी मौके पर पहुंच गए। इस दौरान धक्का-मुक्की हुई और रूपा यादव नाम की महिला के साथ मारपीट की गई। महिलाओं का कहना है कि शिकायत सुनने के बजाय उनके साथ बल प्रयोग किया गया।
वहीं, जानकारी के अनुसार विवाद के दौरान एक महिला द्वारा सीएमओ के साथ भी झूमाझटकी होने की बात सामने आई है। घटना के बाद दोनों पक्ष शाहगढ़ थाने पहुंचे, जहां महिलाओं और सीएमओ विनय मिश्रा की ओर से अलग-अलग शिकायत दर्ज कराई गई है।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।


By - sagar tv news
04-Aug-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.