एम्बुलेंस में ऑक्सीजन ख़त्म होने से मरीज की गई थी जान,अब सम्बंधित लोगों पर हुई एफआईआर दर्ज
बीते दिनों एक बेहद ही संवेदनशील और मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया था। जिसने सोचने पर मजबूर कर दिया था। चलती एम्बुलेंस में ऑक्सीजन ख़त्म होने के बाद एक युवक ने तड़पकर दम तोड़ दिया था। अब इस मामले में बड़ी कार्यवाई की गयी है। जहां सम्बंधित लोगों पर एफआईआर दर्ज की गयी है। मामला एमपी के मंडला जिले से सामने आया था। बताया गया की EMT मंजूला पटेल, जिला समन्वयक उमेश जंघेला और 108 जननी एम्बुलेंस सेवा के प्रोजेक्ट हेड के खिलाफ BNS की धारा 106 (1) के तहत एफआईआर दर्ज की गयी है।
एसपी राजेश रघुवंशी के मुताबिक कि मंडला में एंबुलेंस में ऑक्सीजन उपलब्ध न होने के कारण एक युवक की जान जाने के मामले में कलेक्टर राहुल नामदेव घोटे ने संज्ञान लिया है। जांच के बाद कोतवाली थाना में एफआईआर दर्ज की गई है। इसी मामले में एसपी राजेश रघुवंशी ने बताया कि यह घटना बीते 27 जुलाई की है। जहां अजीत बरया नामक युवक को गंभीर हालत में बम्हनी से मंडला रेफर किया गया था। उन्हें लाइफ सपोर्ट सिस्टम वाली एंबुलेंस से मंडला लाया जा रहा था। लेकिन रास्ते में एंबुलेंस की ऑक्सीजन ख़त्म हो जाने के कारण युवक की तड़पकर जान चली गयी थी। जिसका शर्मनाक वीडियो भी सामने आया था। माता-पिता बेबस होकर देखते रहे और उनकी आँखों के सामने ही उनके बेटे ने दम तोड़ दिया था। जिसके बाद मान-बाप दहाड़ें मारकर रो रहे थे।
108 एम्बुलेंस में ऑक्सीजन की कथित कमी के चलते अजीत बरया की जान के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए EMT मंजूला पटेल, जिला समन्वयक उमेश जंघेला और 108 जननी एम्बुलेंस सेवा के प्रोजेक्ट हेड के खिलाफ BNS की धारा के तहत एफआईआर दर्ज की गयी।
एसपी ने बताया की कलेक्टर द्वारा जांच समिति गठित की गई थी। जिसकी रिपोर्ट और कलेक्टर के निर्देश के बाद कोतवाली थाने में मामला दर्ज किया गया। पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।