गूंजे किशोर दा के अमर गीत! विनोद राठौड़ बोले- अगला जन्म मिले तो खंडवा में हो | SAGAR TV NEWS |

 

सुरों के जादूगर और हरफनमौला कलाकार स्वर्गीय किशोर कुमार की 97वीं जयंती पर उनकी जन्मभूमि खंडवा एक बार फिर संगीत की नगरी बन गई। किशोर कुमार की समाधि पर आयोजित सुरमई श्रद्धांजलि कार्यक्रम में देशभर से पहुंचे हजारों प्रशंसकों ने अपने प्रिय गायक को गीतों के माध्यम से भावभीनी श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम का सबसे भावुक पल तब आया, जब मशहूर बॉलीवुड पार्श्वगायक विनोद राठौड़ ने कहा, किशोर कुमार जैसा गायक न कभी हुआ है और न कभी होगा। मेरी ईश्वर से यही प्रार्थना है कि मेरा अगला जन्म खंडवा में हो।

 

 

किशोर सांस्कृतिक प्रेरणा मंच और नगर निगम के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में देश के विभिन्न राज्यों से आए कलाकारों और प्रशंसकों ने किशोर दा को याद किया। किशोर गौरव सम्मान से सम्मानित विनोद राठौड़ ने कहा कि उनके गायन की सबसे बड़ी प्रेरणा किशोर कुमार ही रहे हैं। उन्होंने बताया कि पिछली बार खंडवा आने पर वे किशोर दा की समाधि से फूल अपने साथ ले गए थे, जिन्हें आज भी उन्होंने सहेजकर रखा है। कार्यक्रम के दौरान विनोद राठौड़ और पार्श्व गायिका चांदनी ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से श्रोताओं का दिल जीत लिया। विनोद राठौड़ ने "नायक नहीं, खलनायक हूं मैं" गीत को अपने अंदाज में प्रस्तुत कर माहौल को संगीतमय बना दिया।

 

 

इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने भी किशोर कुमार के लोकप्रिय गीत गाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। महापौर अमृता अमर यादव, विधायक कंचन मुकेश तनवे, जिला पंचायत अध्यक्ष पिंकी वानखेड़े, प्रभारी कलेक्टर नागार्जुन बी. देवगौड़ा और पुलिस अधीक्षक अगम जैन सहित कई लोगों ने मंच से प्रस्तुति दी। देशभर के विभिन्न राज्यों से पहुंचे किशोर प्रेमियों ने समाधि स्थल पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। पूरे कार्यक्रम के दौरान किशोर दा के अमर गीत गूंजते रहे और खंडवा एक बार फिर यह संदेश देता नजर आया कि किशोर कुमार सिर्फ एक गायक नहीं, बल्कि करोड़ों दिलों में बसने वाली एक अमर आवाज हैं।

 

 


By - sagar tv news
04-Aug-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.