Sagar- 48 घंटे में सुलझा अंधा कत्ल ! पुलिस ने हत्या के आरोपी को दबोचा, कुल्हाड़ी भी बरामद

 

सागर पुलिस ने एक बार फिर अपनी तेज़ और प्रभावी कार्रवाई का परिचय देते हुए महज 48 घंटे के भीतर अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझा दी है। थाना सिविल लाइन क्षेत्र में एक युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इतना ही नहीं, हत्या में इस्तेमाल की गई कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली गई है।

 

 

 

पुलिस के मुताबिक हत्या की वजह पैसों का लेन-देन रहा। मामला 1 अगस्त 2026 का है, जब थाना सिविल लाइन क्षेत्र के नए बस स्टैंड के सामने खाली मैदान में एक व्यक्ति का शव मिलने की सूचना पुलिस को मिली। सूचना मिलते ही थाना सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मृतक की पहचान 35 वर्षीय महेंद्र अहिरवार, निवासी किशोर न्यायालय बस्ती, सागर के रूप में हुई।

 

 

 

 

मृतक के भाई सुरेंद्र अहिरवार की शिकायत पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धारा के तहत हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया के निर्देशन और वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में एक विशेष टीम गठित की गई। जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल से मिले भौतिक और तकनीकी साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर तंत्र की मदद से लगातार सुराग जुटाए। वैज्ञानिक तरीके से की गई विवेचना के आधार पर पुलिस ने सीताराम पटैल, निवासी तिली, सागर को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

 

 

 

 

 

पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि मृतक के साथ उसका पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद चल रहा था। विवाद बढ़ने पर गुस्से में उसने कुल्हाड़ी से हमला कर महेंद्र की हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। इस अंधे कत्ल के त्वरित खुलासे में थाना प्रभारी आनंद सिंह ठाकुर, उनकी टीम और साइबर सेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। सागर पुलिस का कहना है कि गंभीर अपराधों का शीघ्र खुलासा और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।


By - sagar tv news
05-Aug-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.