डायल 112 स्टाफ से की थी अभद्रता, मुख्य आरोपी का निकाला जुलूस, कट्टा और कार तूस के साथ किया गिरफ्तार

 

डायल 112 स्टाफ के साथ मारपीट, झूमाझटकी और अभद्रता करने के मामले में अब पुलिस ने कड़ा रुख अपनाया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी को 315 बोर का कट्टा और दो ज़िंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। साथ ही सड़क से उसका जुलूस भी निकाला गया। आपको नज़र आने वाली तस्वीरें दमोह जिले के पथरिया थाना क्षेत्र से सामने आई हैं। जहां 112 डायल पुलिस टीम पर हमला करने के मामले में पुलिस को सफलता मिली। 

 

पथरिया थाना प्रभारी नेहा गोस्वामी से मिली जानकारी के मुताबिक ये घटना बीते महीने 10 जुलाई की है। जहां सूखा गांव निवासी जाहेर सिंह लोधी ने पारिवारिक जमीन विवाद की सूचना 112 डायल पर दी थी। जिसके बाद एफआरवी-112 की टीम मौके पर पहुंची। इस दौरान आरोपी खूबसिंह लोधी और उसके साथी ने न सिर्फ फरियादी के साथ मारपीट की, बल्कि बीच-बचाव करने पहुंचे 112 डायल स्टाफ से भी अभद्रता की थी। आरोपी ने एफआरवी के पायलट के साथ गाली-गलौज और मारपीट की साथ ही ड्यूटी पर तैनात आरक्षक का मोबाइल फोन भी छीन लिया था। शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाई गई। घटना के बाद पथरिया थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अलग-अलग धाराओं में प्रकरण दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की। जांच के दौरान मुखबिर से सूचना मिली की फरार आरोपी खूबसिंह लोधी जगथर तिगड्डा यात्री प्रतीक्षालय के पास अवैध हथियार के साथ मौजूद है। जिसके बाद पुलिस ने बिना देर किये घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक 315 बोर का देशी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धाराओं में भी मामला दर्ज किया गया है।-


By - sagar tv news
05-Aug-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.