बाज़ार गए व्यक्ति की बाइक चोरी, दो दिन बाद पुलिस ने ढूंढ निकाली, चोर भी हुआ गिरफ्तार

 

एक व्यक्ति बाज़ार से सामान लेने गया हुआ था। लेकिन दुकान के सामने बाइक खड़ी करने के तकरीबन एक घंटे बाद जब वह वापिस पहुंचा तो दंग रह गया। क्योंकि उसकी बाइक मौके पर नहीं थी। उसने काफी खोजबीन की और बाद में पुलिस में शिकायत की। जहां ने 2 दिन के अंदर चोर को ढूंढ लिया साथ ही बाइक भी बरामद की। मामला छतरपुर जिले के बक्सवाहा थाना क्षेत्र का है। इस मामले में सीसीटीवी फुटेज अहम आधार बना जिसकी बदौलत पुलिस चोर तक पहुंच पाई।

मिली जानकारी के मुताबिक बक्सवाहा के वार्ड क्रमांक 7 निवासी रमेश्वर यादव ने थाने में पोर्ट दर्ज कराई थी की बीते 2 अगस्त को वह अपनी मोटरसाइकिल से बाजार गए थे। उन्होंने बाइक को एक दुकान के सामने खड़ा किया था। करीब 45 मिनट बाद लौटने पर बाइक मौके पर नहीं मिली। आसपास तलाश और पूछताछ के बाद भी कोई पता नहीं चलने पर उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की इस दौरान मिले सुरागों के आधार पर पुलिस ने मंगलवार को कार्रवाई करते हुए एक आरोपी बलराम लोधी उम्र 25 साल निवासी गढ़ीसेमरा को गिरफ्तार किया। जिसके कब्जे से चोरी की गई हीरो डीलक्स मोटरसाइकिल भी बरामद की गई।
इस घटनाक्रम में हैरान करने वाली बात सामने ये आई की बाइक चुराने वाला युवक मानसिक रूप से विक्षिप्त दिखाई दे रहा है। इसके बाद भी उसने चोरी की घटना को अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। ताकि क्षेत्र में हुई अन्य चोरी की वारदातों के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा सके।------
मामले में थाना प्रभारी प्रशांत सेन ने जानकारी दी।-


By - sagar tv news
05-Aug-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.