चरनोई की जमीन पर दबंगों का कब्जा, दी जा रही हैं धम कियां, जंगलों में जाने से कतरा रहे चरवाहे !

 

माफियाओं का आतंक चरम पर पहुंच गया है। आलम ये है की दबंग माफिया बिलकुल भी नहीं कतरा रहे हैं। देखने में तो ऐसा ही लग रहा है। ऐसे में सवाल ये है की ये की क्या पुलिस भय लोगों में ख़त्म हो गया है। दरअसल चरनोई की भूमि पर दबंगों द्वारा कब्जा कर लिया गया। आरोप है की वहां जाने वाले लोगों से मारपीट और अभद्रता की जा रही है। जमीन पर कब्जा करने से नाराज़ लोगों ने तहसीलदार समेत थाना प्रभारी से शिकायत कर कार्यवाई की मांग की है। मामला छतरपुर जिले के बक्सवाहा क्षेत्र का है।

आरोप है की भूमाफियाओं ने पालतू जानवरों की चरनोई जमीन को भी अतिक्रमण कर अपने कब्जे में ले लिया है। ये पूरा मामला बकस्वाहा मुख्यालय के अंतर्गत आने वाले जंगलों का है। जहां राजस्व और वन विभाग द्वारा छोड़ी गई गौचर भूमि पर दबंगों ने अपना कब्जा जमा कर झटका मशीनो को लगा लिया है।
जिसको लेकर स्थानीय लोगों समेत क्षेत्रीय पशुपालको ने गौचर भूमि को भूमाफियाओ से मुक्त करने को लेकर तहसीलदार से शिकायत करते हुए एक ज्ञापन सौंपा है।
जिसमें कहा गया है की बाजना और शहपुरा रोड पर स्थित जंगलों में नगर समेत क्षेत्र के हजारों मवेशी चरने और भ्रमण करने जाते हैं। मवेशियों की देखरेख करने प्रभु यादव नामक चरवाहा मवेशियों को लेकर जंगल जाता है जिसके द्वारा बताया गया की कुछ भूमाफियाओं द्वारा गोचर भूमि पर अतिक्रमण कर झटका मशीन लगा ली है। साथ ही उनसे मारपीट कर मवेशियों को गोचर भूमि पर जाने से रोका जा रहा है आरोप है की चरवाहे को गोचर भूमि में मवेशियों को लाने को लेकर धमकियां दी जा रही है। जिससे अब चरवाहा मवेशियों को जंगल में ले जाने से कतरा रहे हैं। पशुपालकों में भय का माहौल बना हुआ है। वहीं मवेशी भी भूख और प्यास से बेचैन हो रहे हैं।--


By - sagar tv news
05-Aug-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.