मंत्री निवास का घेराव करने जा रहे NSUI कार्यकर्ताओं पर चला वाटर कैनन, जमकर हुआ विरोध प्रदर्शन

 

मंत्री निवास का घेराव करने जा रहे एनएसयूआई कार्यकर्ताओं को पुलिस ने बैरिकेट लगाकर पहले ही रोक लिया। लेकिन जब कार्यकर्ता नहीं माने तो उन पर वाटर कैनन का इस्तेमाल किया गया। इस दौरान नारेबाजी करते हुए जमकर प्रदर्शन किया गया। मामला एमपी के रतलाम जिले का है। बताया गया की एनएसयूआई कार्यकर्ता 21 सूत्रीय मांगों को लेकर मंत्री चैतन्य कश्यप के निवास का घेराव करने जा रहे थे। तभी उन पर वाटर कैनन चलाकर उन्हें रोका गया।

 

 

 

धरना-प्रदर्शन के चलते रेलवे स्टेशन जाने वाला मुख्य मार्ग कुछ समय के लिए बाधित रहा। जिससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।

जानकारी के मुताबिक़ रतलाम में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने मंत्री चेतन्य कश्यप के निवास का घेराव करने की कोशिश की। कार्यकर्ता दो बत्ती चौपाटी पर इकठ्ठा होकर स्टेशन रोड स्थित मंत्री के निवास पर ज्ञापन देने रवाना हुए। लेकिन मंत्री निवास से पहले दिलबहार चौराहे पर पुलिस ने दो स्तर पर बैरिकेडिंग की थी। चारों तरफ भारी पुलिस बल तैनात रहा। बैरिकेड के बाहर एनएसयूआई कार्यकर्ता सड़क पर बैठकर नारेबाजी करने लगे। उनका कहना था की वह केवल ज्ञापन देना चाहते हैं। लेकिन पुलिस ने उन्हें आगे बढ़ने की अनुमति नहीं दी।

 

 

 

 

इसके बाद जब कार्यकर्ताओं ने बैरिकेड पार करने की कोशिश की तो स्थिति बिगड़ने पर पुलिस ने उन्हें रोकने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। लेकिन प्रदर्शन जारी रहा जिस पर पुलिस ने एनएसयूआई जिला अध्यक्ष निलेश शर्मा समेत कुछ कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर जेल वाहन में बैठाया। जिसका भी जमकर विरोध हुआ। हालांकि कुछ देर बाद उन्हें छोड़ दिया गया। इसके बाद एनएसयूआई प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम तरुण जैन को ज्ञापन सौंपा।-----


By - sagar tv news
05-Aug-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.