सागर- PM आवास की किस्त के बदले 10 हजार की मांग का आरोप! SDM ने लिया तुरंत संज्ञान | SAGAR TV NEWS |

 

सागर जिले के देवरी से प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर एक गंभीर मामला सामने आया है। यहां एक दिव्यांग हितग्राही ने आरोप लगाया है कि आवास योजना की किस्त जारी करने के बदले उससे 10 हजार रुपए की मांग की गई। परेशान होकर हितग्राही जनसुनवाई में पहुंचा, जहां शिकायत सुनते ही एसडीएम ने तत्काल मामले का संज्ञान लिया और संबंधित अधिकारी को निर्देश जारी किए। मामला देवरी जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत धुलतरा का है। यहां के निवासी यशवंत तिवारी, जो दिव्यांग हैं, ने मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में शिकायत दर्ज कराई। उनका आरोप है कि पंचायत में पदस्थ रोजगार सहायक विनोद विश्वकर्मा प्रधानमंत्री आवास योजना की किस्त जारी करने के लिए 10 हजार रुपए की मांग कर रहे हैं।

 

 

यशवंत तिवारी का कहना है कि उन्होंने पैसे देने से इनकार कर दिया, जिसके बाद पिछले करीब चार महीनों से उन्हें लगातार परेशान किया जा रहा है और अब तक उनके खाते में योजना की किस्त जारी नहीं की गई। उनका कहना है कि कई बार पंचायत के चक्कर लगाने के बावजूद उन्हें केवल आश्वासन ही मिला। शिकायत मिलते ही एसडीएम ने मामले को गंभीरता से लिया। उन्होंने रोजगार सहायक से फोन पर बात कर नाराजगी जताई और स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी हितग्राही से सरकारी योजना की राशि जारी करने के नाम पर किसी प्रकार की रकम नहीं मांगी जाए। साथ ही उन्होंने दिव्यांग हितग्राही की प्रधानमंत्री आवास योजना की किस्त जल्द से जल्द उसके बैंक खाते में जारी कराने के निर्देश भी दिए।

 

 

हालांकि, रोजगार सहायक विनोद विश्वकर्मा ने अपने ऊपर लगाए गए आरोपों को पूरी तरह निराधार बताया है। उनका कहना है कि उन्होंने किसी भी हितग्राही से कोई राशि नहीं मांगी और उनके खिलाफ लगाए गए आरोप गलत हैं। फिलहाल मामला जांच के दायरे में है। प्रशासन का कहना है कि शिकायत और दोनों पक्षों के बयानों के आधार पर जांच की जाएगी। यदि आरोप सही पाए जाते हैं, तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। अब सभी की नजर इस बात पर है कि जांच में सच्चाई क्या सामने आती है और प्रशासन आगे क्या कदम उठाता है।

 

 


By - sagar tv news
05-Aug-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.