चलती पेंचवेली एक्सप्रेस में लगी आग! AC कोच में धुआं भरते ही मची अफरा-तफरी, टला बड़ा हादसा

 


मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब चलती पेंचवेली एक्सप्रेस के एसी कोच में अचानक आग लग गई। आग लगते ही पूरे कोच में धुआं फैल गया और यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। समय रहते ट्रेन को रोककर आग पर काबू पा लिया गया, जिससे एक बड़ा रेल हादसा टल गया। जानकारी के अनुसार, सोमवार तड़के करीब 4 बजे इटारसी रेलवे स्टेशन से पहले कोलापत्थर रेलवे स्टेशन के पास पेंचवेली एक्सप्रेस के बी-2 एसी कोच के इलेक्ट्रिकल पैनल (स्विच पैनल) में अचानक आग लग गई। आग लगने के बाद देखते ही देखते पूरे कोच में धुआं भर गया।

कोच में धुआं फैलते ही यात्रियों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए कोच अटेंडेंट ने तुरंत ट्रेन के गार्ड को सूचना दी। इसके बाद ट्रेन को तत्काल कोलापत्थर रेलवे स्टेशन के पास रोक दिया गया। रेलवे कर्मचारियों और स्टेशन स्टाफ ने बिना समय गंवाए ट्रेन में मौजूद अग्निशामक यंत्रों की मदद से आग बुझाने की कार्रवाई शुरू की। कुछ ही देर में आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

आग बुझने के बाद ट्रेन को सावधानीपूर्वक इटारसी रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-3 पर लाया गया। यहां सुरक्षा की दृष्टि से बी-2 एसी कोच को ट्रेन से अलग कर दिया गया। इस कोच में सवार 50 से अधिक यात्रियों को सुरक्षित दूसरे डिब्बों में शिफ्ट किया गया। घटना के कारण ट्रेन करीब दो घंटे की देरी से भोपाल के लिए रवाना हुई। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी यात्री के घायल होने की सूचना नहीं है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, आग पर समय रहते काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया। फिलहाल इलेक्ट्रिकल पैनल में आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। इस घटना ने एक बार फिर ट्रेनों में सुरक्षा और नियमित तकनीकी जांच की आवश्यकता को उजागर कर दिया है।


By - sagar tv news
05-Aug-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.