Sagar -सीएमओ के चेंबर में बवाल होने के बाद पुलिस अधीक्षक से शिकायत करने पहुंची महिलाएं SAGAR TV NEWS

 

सागर जिले की शाहगढ़ नगर परिषद के सीएमओ की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। एक दिन पहले तक जो महिलाएं उनके चेंबर में मारपीट होने के आरोप लगा रही थीं, अब उन्होंने सीएमओ के प्रभाव से थाने में उनकी शिकायत के अनुसार रिपोर्ट नहीं लिखने के आरोप लगाए हैं। इसकी शिकायत पुलिस अधीक्षक कार्यालय में की है और इस मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है।

 

 

बता दें कि एक दिन पहले, मंगलवार को, नगर परिषद के वार्ड क्रमांक 2 की महिलाएं प्रधानमंत्री आवास से संबंधित समस्या लेकर सीएमओ विनय मिश्रा के पास पहुंची थीं, जहां महिलाओं ने आरोप लगाया था कि ऊंची आवाज में बात करने पर सीएमओ द्वारा अपने स्टाफ के कर्मचारियों से उनके साथ मारपीट करवाई गई। इतना ही नहीं, एक महिला के साथ झूमाझटकी भी हुई। अब इन्हीं महिलाओं ने सागर पहुंचकर सीएमओ विनय मिश्रा पर गालियां देने और गंदी नियत से छूने के भी आरोप लगाए हैं।

 

 

वहीं, इससे पहले सीएमओ की शिकायत पर थाने में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई थी और महिलाओं के साथ हुई मारपीट को सामान्य बताया गया था। इसके बाद ये महिलाएं सागर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचीं।

 

 


By - sagar tv news
05-Aug-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.