युवक को घेरकर हथि यार से किया हम ला, नहीं बच पाया युवक, जांच में जुटी पुलिस

 

एक युवक को अज्ञात बदमाशों ने घेर लिया और उस पर धारदार हथियारों से ताबड़तोड़ वार करते हुए उसका मर्डर कर दिया। इस खूनी वारदात से इलाके में दहशत फैल गई। युवक की डेड बॉडी खून से लथपथ पड़ी हुई थी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की गई। दिल दहला देने वाली घटना जबलपुर के गोहलपुर थाना क्षेत्र से सामने आई है। मृतक की शिनाख्त करमेता निवासी यशवंत ठाकुर के रूप में की गई है। पुलिस ने उसकी बॉडी को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया है। साथ ही हत्यारों की तलाश भी की जा रही है।

 

 

 

जानकारी के मुताबिक, गोहलपुर थाना अंतर्गत कृष्णा कॉलोनी में शाम के समय सनसनी फैल गई। एक युवक लहूलुहान हालत में पड़ा हुआ था। अज्ञात बदमाशों ने युवक पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ वार कर उसकी जान ले ली।

 

 

 

 

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, मृतक यशवंत के सीने पर 7 से 8 गंभीर घाव पाए गए हैं। खून ज्यादा बह जाने की वजह से युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची थी। साथ ही मृतक के परिजनों को भी सूचित किया गया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मर्डर का मामला दर्ज कर लिया है।

 

 

 

 

पुलिस मर्डर की वजह और वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों की पहचान में जुटी हुई है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं, तो संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।


By - sagar tv news
06-Aug-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.