हाईवे पर वाहनों की चेकिंग, काली फिल्म, हूटर, फर्जी नंबर प्लेट पर पुलिस का शिकंजा, चालानी कार्यवाई
पुलिस ने स्टेट हाईवे पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान ऐसे सभी लोगों के खिलाफ कार्यवाई की गयी जो यातायात नियमों का उल्लंघन कर रहे थे। वहीं पुलिस ने उन लोगों पर भी शिकंजा कसा जो वाहनों में काली फिल्म, अवैध हूटर, फर्जी नंबर प्लेट लगाए हुए थे। अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन की भी जांच की गई। मामला हरदा जिले के खिरकिया क्षेत्र का है।
बताया जा रहा है की एसपी के निर्देश पर छीपाबड़ थाना पुलिस ने हरदा-खंडवा स्टेट हाईवे पर विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया। जांच के दौरान चार पहिया और दो पहिया वाहनों की सघन जांच की गई। पुलिस ने वाहनों में लगी काली फिल्म, अवैध हूटर, फर्जी नंबर प्लेट पर भी कार्यवाई की। वहीं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों को हिदायत भी दी गई।
थाना प्रभारी संतोष सिंह चौहान के मुताबिक जांच के दौरान नियमों का उल्लंघन करते पाए गए 9 वाहनों के खिलाफ कुल 3,700 रुपये की चालानी कार्रवाई की गई। साथ ही वाहन चालकों को काली फिल्म, अवैध हूटर और फर्जी नंबर प्लेट का उपयोग नहीं करने, सभी ज़रूरी दस्तावेज साथ रखने और यातायात नियमों का पालन करने की समझाइश दी गई। थाना प्रभारी का कहना है की सड़क सुरक्षा, कानून-व्यवस्था और अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने के उद्देश्य से यह विशेष वाहन चेकिंग अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।