Sagar - रहली के वायरल वीडियो पर घमासान जीतू पटवारी को गोपाल भार्गव का जवाब | SAGAR TV NEWS |

 

सागर जिले के रहली विधानसभा क्षेत्र के बेरखेरी कलां गांव में कोपरा नदी पार करती स्कूली छात्राओं के एक वायरल वीडियो ने मध्यप्रदेश की सियासत में उबाल ला दिया है। कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी द्वारा इस वीडियो के जरिए मुख्यमंत्री मोहन यादव और सरकार के विकास दावों पर हमला बोलने के बाद, रहली से लगातार 9 बार के वरिष्ठ विधायक और पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव ने बेहद आक्रामक अंदाज में पलटवार किया है। भार्गव ने इस वीडियो को क्षेत्र को बदनाम करने की प्रायोजित नौटंकी करार देते हुए कांग्रेस अध्यक्ष को जमीनी हकीकत समझने और सूचनाओं की पुष्टि करने की नसीहत दे डाली।

 

 

दरअसल, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष पटवारी ने सोशल मीडिया पर छात्राओं का वीडियो पोस्ट कर तंज कसा था कि हवा में उड़ रहे सत्ता के सूत्रधार जब भी जमीन पर आएंगे, तो उन्हें असली विकास दिखाई देगा। उन्होंने मुख्यमंत्री को मेंशन करते हुए दावा किया कि बेरखेरी कलां की ये लाड़लियां रोजाना जान जोखिम में डालकर स्कूल जाने को मजबूर हैं।

 

 

इस हमले के बाद दिग्गज बीजेपी नेता भार्गव ने पटवारी की पोस्ट का बिंदुवार जवाब जारी किया। भार्गव ने बताया कि बेरखेरीकलां और छुल्ला के बीच कोपरा नदी पर उन्होंने स्वयं लोक निर्माण मंत्री रहते हुए जून 2023 में ही 10 करोड़ रुपये की लागत से 100 मीटर लंबा और 4 स्पान वाला उच्च स्तरीय पुल स्वीकृत कर दिया था। वहां स्थानीय किसान अमर सिंह साहू की आपत्ति के चलते काम कोर्ट में अटका था, जिसका निराकरण हो चुका है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मुख्य पुल के बाजू में ही एक छोटा रपट्टा बना हुआ है, जिसका एक कोना पानी के तेज बहाव में 10 फीट कट गया था, जिसे वैकल्पिक व्यवस्था के तहत गेप फिलिंग कर तत्काल ठीक कर दिया गया है।

 

 

पूर्व मंत्री भार्गव ने रील बनाने वालों पर निशाना साधते हुए कहा कि इसी कोपरा नदी पर महज आधा किलोमीटर के दायरे में महेशा, पिपरिया अहीर और वादीपुरा में तीन उच्च स्तरीय पुल पहले से मौजूद हैं. तीन किलोमीटर की परिधि में तीन-तीन पुल चालू होने के बाद भी छात्राओं को गहरे पानी में जबरन खींच खींचकर रील बनाना और उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट करना केवल सस्ती लोकप्रियता और प्रायोजित नौटंकी के अलावा कुछ नहीं है

 

 


By - sagar tv news
06-Aug-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.