MP | 24 घंटे की बारिश से डूबा शहर ! सड़कें बनीं तालाब, हालात देखने खुद सड़क पर उतरीं कलेक्टर

 

पिछले 24 घंटे से लगातार हो रही बारिश ने शहर की रफ्तार थाम दी है। कई निचले इलाके जलमग्न हो गए हैं, सड़कें तालाब में तब्दील हो गई हैं और लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालात का जायजा लेने कलेक्टर रुचिका चौहान और नगर निगम आयुक्त संघ प्रिय खुद सड़कों पर उतरे और प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया।

 

 

मध्यप्रदेश के ग्वालियर में कलेक्टर और नगर निगम आयुक्त ने सबसे पहले सूर्य नमस्कार तिराहे का निरीक्षण किया, जहां भारी जलभराव देखने को मिला। अधिकारियों ने मौके पर ही पंप और अन्य मशीनरी लगाकर तत्काल पानी निकासी के निर्देश दिए। साथ ही हर साल होने वाली इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने को कहा।

 

 

 

इसके बाद दोनों अधिकारी यूनिपैच फैक्ट्री रोड, डीडी नगर और अन्य जलभराव वाले क्षेत्रों में पहुंचे। यहां भी सड़कों पर पानी भरा मिला। कलेक्टर ने जेसीबी और अतिरिक्त मशीनें लगाकर जल्द से जल्द जल निकासी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्थानीय नागरिकों से बातचीत कर उनकी समस्याएं भी सुनीं।

 

 

 

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने स्पष्ट कहा कि जहां अतिक्रमण के कारण पानी की निकासी बाधित हो रही है, वहां तत्काल कार्रवाई की जाए। वहीं हरिशंकरपुरम कॉलोनी में लंबे समय से बनी जलभराव की समस्या के समाधान के लिए सीवर लाइन के कार्य को जल्द शुरू करने की बात भी कही गई।

 

 

 

कलेक्टर ने नगर निगम का 24 घंटे कंट्रोल रूम संचालित रखने और किसी भी क्षेत्र से जलभराव की सूचना मिलते ही राहत टीम को तत्काल मौके पर भेजने के निर्देश दिए। लगातार बारिश ने एक बार फिर शहर की जल निकासी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब लोगों की उम्मीद प्रशासन से है कि सिर्फ तात्कालिक राहत ही नहीं, बल्कि स्थायी समाधान भी जल्द धरातल पर दिखाई दे।


By - sagar tv news
06-Aug-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.