सागर- 3 महीने बाद पुलिस के हत्थे चढ़े लूट और हत्या के प्रयास के आरोपी! कुल्हाड़ी, मोबाइल और जेवर बरामद

 

सागर जिले की सुरखी थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। हत्या के प्रयास और लूट के मामले में पिछले तीन महीने से फरार चल रहे दो इनामी आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में एक महिला भी शामिल है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई कुल्हाड़ी के साथ लूटा गया मोबाइल और जेवर भी बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक, यह घटना 6 मई की रात की है। फरियादी अपने टपरे पर मौजूद था, तभी मुलायम लोधी, गुड्डी खान और उनका एक साथी वहां पहुंचे। आरोप है कि तीनों ने शराब पीने के लिए पैसे मांगे। जब फरियादी ने रुपये देने से इनकार किया तो विवाद बढ़ गया।

गुस्साए आरोपियों ने फरियादी पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। आरोप है कि मुलायम लोधी ने उसके सिर, पीठ और हाथ की उंगलियों पर कई वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं दूसरे आरोपी ने भी मारपीट की। इसी दौरान बीच-बचाव करने पहुंची टीना पर भी हमला किया गया। आरोप है कि महिला आरोपी गुड्डी खान ने कुल्हाड़ी से वार कर उसे घायल कर दिया। वारदात के बाद आरोपी फरियादी का मोबाइल फोन, सोने का मंगलसूत्र और चांदी की पायल लूटकर फरार हो गए।

घटना के बाद सुरखी थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास और लूट का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की। दोनों आरोपियों पर 5-5 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था। बुधवार को मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस ने हीरापुर गांव में दबिश देकर मुलायम लोधी (45) और गुड्डी खान (49) को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान उनकी निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल की गई कुल्हाड़ी, लूटा गया मोबाइल, सोने का मंगलसूत्र और चांदी की पायल बरामद कर ली गई। इसके बाद दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।


By - sagar tv news
06-Aug-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.