MP में 31 लाख की चोरी का पर्दाफाश! तीन चोर गिरफ्तार, सोने-चांदी के जेवर और दो कारें जब्त

 


पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। खितौला थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने लाखों रुपये की चोरी का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 31 लाख 65 हजार रुपये से अधिक कीमत का चोरी का माल और चोरी के पैसों से खरीदी गई दो कारें भी बरामद की हैं। जानकारी के अनुसार, मध्यप्रदेश के जबलपुर में 12 जून को कपड़ा व्यापारी कमल नारायण सोनी के बंद मकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोर अलमारी में रखे लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवर और नकदी चोरी कर ले गए थे। शिकायत मिलने के बाद खितौला थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने तकनीकी साक्ष्यों, डॉग स्क्वॉड, फिंगरप्रिंट और एफएसएल टीम की मदद से जांच आगे बढ़ाई। इसी दौरान पुलिस ने ऐसे लोगों पर नजर रखी, जिनकी आय कम थी लेकिन अचानक उनका खर्च और रहन-सहन बदल गया था। 5 अगस्त को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम भरदा पडरिया के तीन युवकों के पास अचानक बड़ी रकम आई है। सूचना के आधार पर पुलिस ने अंकित कोरी, आकाश पटेल और शनि पटेल को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में तीनों ने चोरी की वारदात कबूल कर ली।

आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने 212.3 ग्राम सोने के आभूषण, 808.8 ग्राम चांदी के जेवर, 54 हजार रुपये नकद और चोरी के पैसों से खरीदी गई अल्टो और होंडा अमेज कार बरामद कर ली। जब्त किए गए सामान की कुल कीमत 31 लाख 65 हजार 200 रुपये बताई गई है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अब पुलिस यह भी पता लगा रही है कि आरोपियों का संबंध अन्य चोरी की वारदातों से तो नहीं है।


By - sagar tv news
06-Aug-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.