खाद संकट पर फूटा किसानों का गुस्सा! दमोह-जबलपुर हाईवे जाम, SDM के आश्वासन के बाद खत्म हुआ प्रदर्शन

 


खाद की किल्लत को लेकर किसानों का गुस्सा सड़कों पर फूट पड़ा। गुरुवार सुबह सैकड़ों किसानों ने दमोह-जबलपुर स्टेट हाईवे पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया। किसानों का आरोप था कि उन्हें खाद नहीं मिल रही, जबकि दूसरे जिलों में खाद भेजी जा रही है। कई घंटों तक चले प्रदर्शन के बाद एसडीएम के आश्वासन पर किसानों ने जाम समाप्त किया। जानकारी के अनुसार, मध्यप्रदेश के सागर संभाग के दमोह जिले के तेंदूखेड़ा ब्लॉक के बैरागढ़, करौंदी और आसपास के गांवों से किसान सुबह 4 बजे से खाद लेने के लिए गोदाम के बाहर लाइन में लगे थे। लेकिन सुबह करीब 9 बजे गोदाम कर्मचारियों ने किसानों को बताया कि खाद का स्टॉक खत्म हो चुका है।

किसानों का आरोप है कि खाद एक दिन पहले ही समाप्त हो गई थी, लेकिन इसकी सूचना पहले नहीं दी गई। इससे सैकड़ों किसान घंटों तक लाइन में खड़े रहे और बाद में नाराज होकर गोदाम के बाहर मुख्य सड़क पर जाम लगा दिया। यह किसानों का आरोप है। हाईवे पर जाम लगते ही दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और किसानों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन किसान अपनी मांगों पर अड़े रहे।

इसके बाद एसडीएम सी.जी. गोस्वामी मौके पर पहुंचे। उन्होंने किसानों को भरोसा दिलाया कि जिन किसानों को आज खाद नहीं मिल सकती, उन्हें टोकन जारी किए जाएंगे, जिन पर खाद वितरण की तारीख भी दर्ज होगी। तय तारीख पर किसानों को बिना किसी परेशानी के खाद उपलब्ध कराई जाएगी। एसडीएम के आश्वासन के बाद किसान शांत हुए और करीब 11 बजे हाईवे से जाम हटा लिया गया। इसके बाद यातायात दोबारा सामान्य हो सका। खरीफ सीजन के बीच खाद की कमी को लेकर किसानों की चिंता लगातार बढ़ रही है। अब किसानों को उम्मीद है कि प्रशासन जल्द पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराएगा, ताकि खेती के काम प्रभावित न हों।


By - sagar tv news
06-Aug-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.