सागर- SDOP कार्यालय में मिले 10 नागिन के अंडे! सफाई के दौरान मचा हड़कंप, कर्मचारी छोड़कर भागे

 

सागर जिले के बंडा से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां एसडीओपी कार्यालय परिसर में सफाई के दौरान अचानक करीब 10 सांप के अंडे मिलने से हड़कंप मच गया। अंडे देखते ही सफाई कर्मी घबरा गए और काम छोड़कर दूर भाग गए। सूचना मिलते ही सर्प मित्र को मौके पर बुलाया गया, जिसने पूरे मामले को सुरक्षित तरीके से संभाला। गुरुवार को बंडा एसडीओपी कार्यालय परिसर में नियमित साफ-सफाई का काम चल रहा था। इसी दौरान झाड़ियों और मलबे के बीच कर्मचारियों की नजर कुछ सफेद अंडों पर पड़ी। पहले तो किसी को समझ नहीं आया, लेकिन करीब जाकर देखने पर पता चला कि ये सांप के अंडे हैं। देखते ही देखते पूरे कार्यालय में हड़कंप मच गया।

सफाई कर्मचारी डर के कारण मौके से हट गए और तत्काल अधिकारियों को सूचना दी गई। इसके बाद सर्प मित्र एवं स्नेक कैचर सनी पाण्डेय को बुलाया गया। उन्होंने मौके पर पहुंचकर सावधानीपूर्वक अंडों की जांच की और बताया कि ये सांप के अंडे हैं। इसके बाद अंडों को सुरक्षित स्थान पर ले जाने की प्रक्रिया शुरू की गई, ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो। घटना के दौरान कार्यालय परिसर में मौजूद कर्मचारियों और आसपास के लोगों में दहशत का माहौल रहा। काफी देर तक लोग मौके पर जमा रहे और पूरे घटनाक्रम को देखते रहे।

विशेषज्ञों का कहना है कि बारिश के मौसम में झाड़ियों, मलबे और शांत स्थानों पर सांप अक्सर अंडे देते हैं। ऐसे में यदि कहीं इस तरह के अंडे दिखाई दें तो उन्हें छूने या हटाने की कोशिश न करें, बल्कि तुरंत सर्प विशेषज्ञ या वन विभाग को सूचना दें। समय रहते अंडों को सुरक्षित हटाए जाने से एक संभावित खतरा टल गया और कार्यालय परिसर में फिर से सामान्य स्थिति बहाल हो गई।

सागर टीवी न्यूज़ के लिए सूर्य कुमार दुबे के साथ रवि सेन बंडा की रिपोर्ट


By - sagar tv news
06-Aug-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.