सागर- ऑटो पार्ट्स की दुकान में भीषण आग! 75 लाख का सामान जलकर राख, 5 घंटे की मशक्कत के बाद बुझी लपटें

 

सागर जिले के शाहगढ़ तहसील क्षेत्र के बरायठा गांव से बड़ी खबर सामने आई है। यहां मुख्य बाजार स्थित एक ऑटो पार्ट्स की दुकान में देर रात भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। दुकान में रखे टायर और ऑयल के कारण आग इतनी तेजी से फैली कि करीब पांच घंटे की मशक्कत के बाद उस पर काबू पाया जा सका। प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक करीब 70 से 75 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। घटना बुधवार-गुरुवार की दरम्यानी रात की है। बरायठा थाना पुलिस रात्रि गश्त पर थी, तभी पूरे बाजार में धुआं उठता दिखाई दिया। पुलिस ने तत्काल ग्राम पंचायत सरपंच दौलत यादव और दुकान मालिक पप्पन उर्फ प्रकाश जैन को सूचना दी। आसपास के लोगों को भी जगाया गया।

 

 

दुकान में बड़ी मात्रा में वाहनों के टायर, इंजन ऑयल और अन्य ज्वलनशील ऑटो पार्ट्स रखे थे। यही वजह रही कि आग ने कुछ ही मिनटों में विकराल रूप धारण कर लिया। स्थिति को देखते हुए शाहगढ़ और बंडा नगरपालिकाओं से फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर बुलाई गईं। रात करीब दो बजे से शुरू हुआ राहत कार्य गुरुवार सुबह सात बजे तक चलता रहा। पुलिस, फायर ब्रिगेड, ग्राम पंचायत और ग्रामीणों के संयुक्त प्रयास से आग पर काबू पाया गया। समय रहते आग बुझा ली गई, जिससे आसपास की दुकानों और मकानों तक लपटें नहीं पहुंच सकीं और बड़ा हादसा टल गया।

 

 

घटना की सूचना पर शाहगढ़ तहसीलदार भी मौके पर पहुंचे और नुकसान का जायजा लिया। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण विद्युत शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। प्रशासन के अनुसार दुकान में रखा पूरा सामान जलकर खाक हो गया है और नुकसान का आंकलन 70 से 75 लाख रुपए के बीच किया गया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

 

 


By - sagar tv news
06-Aug-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.