सागर- बाघराज कॉलोनी के बिजली कनेक्शन काटे, नालों पर अवैध कब्जों पर भी चलेगा बुलडोजर, निगम का एक्शन!

 

सागर में गुरुवार को नगर निगम ने दो बड़े फैसलों पर सख्त कार्रवाई करते हुए एक ओर बाघराज आवासीय कॉलोनी के अस्थायी बिजली कनेक्शन काट दिए, तो दूसरी ओर शहर के नालों पर किए गए अवैध अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाने के निर्देश जारी कर दिए। निगमायुक्त राजकुमार खत्री ने साफ कहा कि अब नियमों का उल्लंघन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मध्यप्रदेश शासन के निर्देश पर चलाए जा रहे स्थायी विद्युत कनेक्शन अभियान के तहत निगमायुक्त राजकुमार खत्री विद्युत विभाग और नगर निगम के अमले के साथ बाघराज आवासीय कॉलोनी पहुंचे। यहां नगर निगम के नाम से चल रहे 100-100 किलोवॉट के दो अस्थायी बिजली कनेक्शन विच्छेद कर दिए गए। मोबाइल वैन के जरिए रहवासियों को मुनादी कराई गई कि वे नगर निगम का बकाया बिजली शुल्क जमा करें और जल्द से जल्द मध्यप्रदेश विद्युत वितरण कंपनी से अपने नाम पर स्थायी बिजली कनेक्शन लें।

 

 

नगर निगम के अनुसार कॉलोनी में प्रत्येक आवास से केवल 200 रुपये प्रति माह लिए जा रहे थे, लेकिन बिजली की खपत लगातार बढ़ती गई। स्थिति यह हो गई कि नगर निगम को हर महीने 30 से 40 लाख रुपये का बिजली बिल चुकाना पड़ रहा था। निरीक्षण के दौरान निगमायुक्त को कई गंभीर शिकायतें भी मिलीं। स्थानीय लोगों ने बताया कि कुछ रहवासी रियायती बिजली का उपयोग हीटर से खाना बनाने, ई-रिक्शा चार्ज करने और व्यावसायिक रूप से चार्जिंग कर पैसे कमाने के लिए कर रहे थे। इसे सरकारी सुविधा का दुरुपयोग बताते हुए निगमायुक्त ने सख्त कार्रवाई के संकेत दिए।

 

 

इसी दौरान निगमायुक्त राजकुमार खत्री ने निगमाध्यक्ष वृंदावन अहिरवार के साथ शहर के विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण किया। पगारा रोड, खुरई रोड और अन्य इलाकों में नालों की स्थिति देखने के बाद उन्होंने इंजीनियरों को निर्देश दिए कि नालों और शासकीय भूमि पर किए गए सभी अवैध अतिक्रमण चिन्हित किए जाएं और संबंधित लोगों को नोटिस जारी कर कार्रवाई की जाए। निगमायुक्त ने कहा कि नालों पर अवैध निर्माण और कब्जे बारिश के दौरान जलभराव और बाढ़ जैसी स्थिति का प्रमुख कारण बनते हैं। इसलिए आठों जोन में विशेष अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाया जाएगा, ताकि शहर की जल निकासी व्यवस्था बेहतर हो सके और नागरिकों को बारिश के दौरान परेशानी का सामना न करना पड़े।

 

 


By - sagar tv news
06-Aug-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.