Sagar - SBI बैंक से निकले रिटायर्ड शिक्षक, ब्लेड से बैग काटकर 50 हजार उड़ाए...| SAGAR TV NEWS |

 

सागर जिले के देवरी कला में दिनदहाड़े हुई चोरी की वारदात ने बैंक ग्राहकों, खासकर बुजुर्गों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। भारतीय स्टेट बैंक एसबीआई शाखा से पेंशन के 50 हजार रुपए निकालकर बाहर निकल रहे एक रिटायर्ड शिक्षक को दो शातिर युवतियों ने अपना निशाना बनाया। बदमाशों ने बड़ी सफाई से ब्लेड से उनका बैग काटा और नकदी लेकर मौके से फरार हो गईं। पूरी वारदात बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। जानकारी के अनुसार देवरी निवासी तुलसीराम नेमा अपनी नातिन के साथ भारतीय स्टेट बैंक की शाखा में पेंशन की राशि निकालने पहुंचे थे। उन्होंने बैंक काउंटर से 50 हजार रुपए निकाले और रकम अपने थैले में रख ली। इसी दौरान बैंक के अंदर मौजूद दो संदिग्ध युवतियां लगातार उन पर नजर बनाए हुए थीं।

 

 

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, जैसे ही तुलसीराम नेमा बैंक से बाहर निकलने लगे, एक युवती उनके आगे चलने लगी, जबकि दूसरी उनके पीछे हो गई। बैंक के मुख्य द्वार पर कुछ पल रुकने के दौरान पीछे चल रही युवती ने ब्लेड से उनका बैग काट दिया और उसमें रखे 50 हजार रुपए निकाल लिए। इसके बाद दोनों युवतियां तेजी से मौके से फरार हो गईं। कुछ दूरी पर पहुंचने के बाद जब शिक्षक ने अपना बैग देखा तो वह कटा हुआ मिला। बैग से नकदी गायब थी। इसके बाद उन्होंने तत्काल देवरी थाने पहुंचकर घटना की शिकायत दर्ज कराई।

 

 

पुलिस ने बैंक और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसमें दोनों संदिग्ध युवतियां शिक्षक के आसपास मंडराती और उनकी गतिविधियों पर नजर रखती हुई दिखाई दे रही हैं। अब इन्हीं फुटेज के आधार पर उनकी पहचान कर गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि एसबीआई की इस शाखा में पहले भी जेबतराशी और नकदी चोरी की घटनाएं सामने आ चुकी हैं, लेकिन सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अब तक प्रभावी कदम नहीं उठाए गए। लगातार हो रही ऐसी घटनाओं से बैंक आने वाले ग्राहकों, विशेषकर बुजुर्गों में डर का माहौल है। फिलहाल देवरी पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार करने का दावा किया जा रहा है। साथ ही पुलिस ने बैंक ग्राहकों से भी सतर्क रहने और बड़ी राशि निकालते समय विशेष सावधानी बरतने की अपील की है।

 

 


By - sagar tv news
06-Aug-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.