Sagar - तेज रफ्तार बोलेरो सामने रोड पर खड़ा था ट्रक अचानक हुआ हादसा दो महिलाओं की मौत

सागर शहर के भैंसा-पगारा रोड पर गुरुवार की शाम एक भीषण हादसे में बोलेरो सवार दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ड्राइवर व पीछे सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना स्थल पर क्षतिग्रस्त वाहन की स्थिति हादसे की भयावहता को बयां कर रही है। करीब 80 की रफ्तार में बोलेरो ट्रक के पिछले हिस्से से टकराई और साइड से आगे तक निकल गई। हादसे में बोलेरो के सामने का हिस्सा पूरी तरह सुरक्षित है, जबकि ऊपरी भाग (छत) पूरी तरह से अलग हो गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बोलेरो तेज रफ्तार से जा रही थी। गाय को बचाने में वाहन अनियंत्रित हो गया। कैंट पुलिस के अनुसार ट्रक का ड्राइवर नहीं मिला। उसकी तलाश चल रही है। घायलों का बीएमसी में इलाज चल रहा है।

 

 

 

मृतकों में एक महिला की पहचान मकरोनिया निवासी गीता बंसल के रूप में की गई है। हादसे की सूचना पर उनकी बेटी रोती-बिलखती थाने पहुंची। उन्होंने बताया कि मां घर से काम पर जाने की कहकर निकली थीं। कहां से लौट रही थी यह पता नहीं चल पा रहा है। घायलों का नाम कमल पिता हल्ले साहू 28 वर्ष, दूसरा पप्पू पिता गुड्डू ठाकुर दोनों निवासी मोतीनगर थाना क्षेत्र शामिल है। इनमें ड्राइवर कौन है यह अभी पुलिस कंफर्म नहीं कर पाई है। हादसे में मृत दूसरी महिला का नाम देवकी निवासी भैंसा क्षेत्र बताया जा रहा है

 

 

 

 

बारिश के मौसम में जमीन गीली होने से आवारा पशु सड़क सूखी देख उसी पर बैठते हैं। सागर जिले में सड़क पर मवेशियों के कारण पहले भी हादसे हो चुके हैं। इस हादसे में भी सड़क पर गाय आने के कारण वाहन अनियंत्रित होने की बात सामने आ रही है। गनीमत रही कि वाहन गाय से नहीं टकराया। पगारा रोड से भारी वाहनों का आवागमन होता है। मकरोनिया व नरसिंहपुर तरफ से आने वाले वाहन भैंसा, पगारा होकर खुरई रोड से भोपाल तरफ आते जाते हैं। यहां भारी वाहनों की दिनभर रेलमपेल रहती है। ट्रैफिक पुलिस के अनुसार पगारा रोड पर नो एंट्री प्रभावी नहीं है। बम्होरी ओवर ब्रिज का काम चल रहा है। जिससे भारी वाहन भाग्योदय से खुरई ब्रिज होकर मोतीनगर तिराहा होते हुए भोपाल रोड से आते-जाते हैं।


By - sagar tv news
07-Aug-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.