Sagar- घर से भागी नाबालिग की अस्मत से किया था खिलवाड़, आरोपी युवक को 20 साल की सजा

 

परिजनों की डांट डपट से नाराज़ होकर 11 वे कक्षा में पढ़ने वाली एक नाबालिग युवती अपनी बहन के साथ घर से भाग गयी थी। जिसे सहानुभूति दिखाते हुए एक युवक ने उसके साथ में गंदा काम किया था। मामले में अब सागर जिले की खुरई तृतीय अपर सत्र न्यायालय ने बीस साल की सजा का एलान किया है। साथ ही दो हजार रूपये के अर्थदंड से भी दंडित किया है। मामला खुरई के बांदरी थाना क्षेत्र का है जो करीब दो साल पुराना है। आरोपी नरेन्द्र सिंह लोधी को तृतीय अपर सत्र न्यायाधीष संध्या मनोज श्रीवास्तव की न्यायालय ने 20 साल की सजा सुनाई है।

 

 

 

 

 

लोक अभियोजक अधिकारी बलबीर सिंह के मुताबिक बांदरी थाना क्षेत्र में कक्षा 11वीं की 17 साल की नाबालिग ने 4 सितंबर 2024 को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी की परिजनों द्वारा डांट फटकार के कारण नाराज होकर घर से चली गई थी। उसके साथ उसकी बड़ी बहिन भी थी। वे दोनों रात करीब 10 बजे तक बांदरी के एक पार्क में बैठी रही। तभी नरेंद्र का दोस्त इकबाल आया और पूछा की क्या हो गया। जिसने परिजनों द्वारा उसके साथ डांट फटकार की बात बताई। तब इकबाल ने नरेंद्र को भी पार्क में बुला लिया। नरेंद्र मौके पर पहुंचा और अकेले में बात करने के बहाने आगासिर्स रोड पर बने सरकारी जिम के पास सुनसान जगह में टपरे में ले गया। जहां उसके साथ गलत काम किया।

 

 

 

 


पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी नरेन्द्र लोधी के खिलाफ मामला दर्ज किया था। न्यायालय में आरोपी पर दोष सिद्ध पाए जाने पर 20 साल की सश्रम कारावास के साथ 2 हजार रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई गई है। बताया जा रहा है कि आरोपी के परिवार द्वारा पीड़िता और उसके परिवार को मामला वापिस लेने के लिये कई बार धमकाया गया। थाने में जाने पर कोई कार्यवाई नहीं हुई। पीड़िता का परिवार इतने दिनों तक डर के साये में रहा।------


By - sagar tv news
07-Aug-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.