Sagar - घाट के कामों में लापरवाही, नपा अध्यक्ष और सीएमओ ने लगाई ठेकदार को फटकार !

 

सागर जिले के बीना क्षेत्र में धार्मिक आस्था के केंद्र नदी के घाट पर निर्माण कार्य में लापरवाही बरती जा रही है। शिकायत मिलने के बाद नगर पालिका अध्यक्ष और सीएमओ मौके पर निरीक्षण करने पहुंचे और नाराज़गी जताई। इस दौरान उन्होंने ठेकेदार को फटकार भी लगाई और कहा की काम में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। काम में सुधार न होने पर कड़ी कार्यवाई की चेतावनी दी गई। दरअसल बीना की आस्था का प्रतीक मोतीचूर नदी घाट के सौंदर्याकरण कार्य में गुणवत्ता की लगातार शिकायतें मिल रही थी। जिसके बाद नगर पालिका अध्यक्ष लता सकवार और मुख्य नगर पालिका अधिकारी राहुल कौरव अचानक घाट पर पहुंचे।

 

 

 

 

 

इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष लता सकवार ने मौके पर कहा की बीना की धार्मिक आस्था से जुड़े इस घाट पर इस तरह का घटिया निर्माण किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अगर काम की गुणवत्ता में सुधार नहीं हुआ तो इंजीनियर समेत ठेकेदार को भी नहीं बख्शा जाएगा। उन्होंने ठेकेदार को निर्देश दिए कि निर्धारित गुणवत्ता के अनुसार ही काम किया जाए। नहीं तो भुगतान रोक दिया जाएगा और संबंधित फर्म को ब्लैकलिस्ट कर दिया जाएगा।

 

 

 

 

 

बताया गया की मोतीचूर नदी घाट का सौंदर्याकरण कार्य अमृत योजना के तहत लगभग 60 लाख रुपए की लागत से कराया जा रहा है। काम लगभग पूरा होने की दिशा में है। लेकिन लगातार मिल रही शिकायतों के बाद नगर पालिका ने सख्त रुख अपनाया है। नगर पालिका द्वारा ठेकेदार को अब तक तीन नोटिस दिए जा चुके हैं। लेकिन कार्य में कोई सुधार नहीं हुआ। इसी से नाराज होकर अध्यक्ष और सीएमओ ने अचानक निरीक्षण किया और फटकार लगाई।------


By - sagar tv news
07-Aug-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.