सागर- बस के नीचे आ गई पति-पत्नी की बाइक, चालक की लापरवाही, पति का पैर तो पत्नी का हाथ फ्रैक्चर

 

सागर जिले के खुरई थाना क्षेत्र में बाइक सवार पति पत्नी को तेज रफ़्तार में आ रही सवारी बस ने टक्कर मार दी। जिससे दम्पति गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को 108 एम्बुलेंस की मदद से सिविल अस्पताल भेजा गया था। जहां गंभीर हालत होने के चलते उन्हें जिला अस्पताल रैफर किया गया है। ये पूरी घटना देहात थाना क्षेत्र के तेवरा गांव से सामने आई है। आरोप है की बाइक सवार पति-पत्नी अपनी साइड से ही चल रहे थे लेकिन बस चालाक रॉन्ग साइड से आ रहा था जिसने बाइक को टक्कर मार दी। मोटरसाइकिल बस के नीचे पड़ी हुई थी। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ भी जमा हो गयी थी।

बताया जा रहा है की गिरहनी गांव के निवासी बिहारी अहिरवार और उनकी पत्नी कुसुम अहिरवार गंभीर घायल हो गए। दोनों को एम्बुलेंस की मदद से खुरई सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। घायल बिहारी अहिरवार ने जानकारी देते हुए बताया की वह अपने गांव से खुरई आ रहे थे। तेवरा गांव के पास वह अपनी साइड से बाइक चला रहे थे। तभी खुरई से झांसी जा रही तेज रफ्तार बस अपनी साइड छोड़कर उनके सामने आ गई और टक्कर मार दी। घायल पेशे से किसान हैं। उनके एक पैर में फैक्चर है जबकि उनकी पत्नी कुसुम के हाथ में फैक्चर है। घटना की सूचना लगते ही देहात थाना पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों घायलों को प्राथमिक इलाज के बाद बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज सागर रेफर किया गया।
प्रत्यक्षदर्शी राजा भाई अहिरवार ने बताया की बाइक सवार अपनी साइड से जा रहे थे। जहां तेज रफ्तार बस अपनी साइड छोड़कर उनकी साइड में चली गई और टक्कर मार दी। आरोप है की इस बस से पहले भी कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं।----


By - sagar tv news
07-Aug-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.