Sagar- किसान को बेची कीमत से ज्यादा मूल्य पर खाद, शिकायत पर कार्यवाई नहीं, चक्काजाम की चेतावनी

 

सागर जिले के खुरई में किसानों को कीमत से अधिक मूल्य पर खाद बेची जा रही है। लेकिन शिकायत करने के बावजूद भी कार्यवाई नहीं की जा रही है।

 

 

 

इस तरह के आरोप किसान ने जनसुनवाई में पहुंचकर लगाए हैं। उसने खुरई के नगर पालिका के सामने वर्धमान एजेंसी पर निर्धारित मूल्य से ज्यादा कीमत पर खाद बेचने का आरोप लगाया है। किसान का कहना है की उसने तीन बार जनसुनवाई में शिकायत दर्ज कराई। लेकिन अब तक संबंधित व्यापारी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई। वहीं तहसीलदार ने दो दिन के अंदर जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। वहीं किसान ने चेतावनी दी है की अगर तय समय में कार्रवाई नहीं हुई तो वह खिमलासा रोड पर चक्काजाम करेगा।

 

 

 

 

मिली जानकारी के मुताबिक धांगर गांव निवासी किसान अनुरुद्ध सिंह ठाकुर ने प्रशासन को दिए आवेदन में बताया की उसने बीते महीने 4 जुलाई 2026 को नगर पालिका के सामने वर्धमान एजेंसी से टोकन के माध्यम से 20-20-0-13 उर्वरक की एक बोरी खरीदी थी। उसने खाद का भुगतान ऑनलाइन फोन-पे के माध्यम से 2100 रुपए किया। जबकि खाद की बोरी पर अधिकतम खुदरा मूल्य (एमआरपी) 1450 रुपए अंकित थी।

 

 

 

 

इस तरह उससे 650 रुपए ज्यादा वसूले गए। उसका कहना है की यह किसानों के साथ सीधी ठगी है। ऐसे व्यापारियों पर कठोर कार्रवाई होना चाहिए। शिकायत में किसान ने मांग की है की संबंधित दुकान का उर्वरक विक्रय लाइसेंस तत्काल निरस्त किया जाए। साथ ही व्यापारी के खिलाफ पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाए। किसान का ये भी आरोप है कि शिकायत के पर्याप्त प्रमाण देने के बावजूद प्रशासन अब तक कार्रवाई करने में गंभीरता नहीं दिखा रहा है।------


By - sagar tv news
07-Aug-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.