जुलूस में पड़ोसी युवक ने किया था मर्डर, आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने लिया रिमांड पर | SAGAR TV NEWS |

 

पैसों की बात पर आस पड़ोस में रहने वाले युवकों में जुलूस के दौरान जमकर विवाद हुआ। जहां एक युवक ने दूसरे पर चाकुओं से ताबड़तोड़ वार कर बेरहमी से मर्डर कर दिया गया था। मामले में पुलिस ने कार्यवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिसे न्यायालय में पेश करने के बाद उसकी रिमांड ली गयी है। घटना उज्जैन जिले के नागदा थाना क्षेत्र की है। जहां मुहर्रम के चेहल्लुम यानि चालीसवे के दिन जुलूस निकाला जा रहा था। तभी हुए विवाद में 20 साल के युवक जफ़र शाह का ईदगाह के पास, शहीद कबाड़ी की दुकान के सामने वाली गली, किल्कीपुरा में मर्डर किया गया था।

 

 

बताया जा रहा है की नागदा थाना अंतर्गत किल्कीपुरा में पैसों के विवाद को लेकर चाकूबाजी की घटना हुई थी। जिसमें आरोपी शानु उर्फ शाहनवाज शाह निवासी गफूर बस्ती ने जफर शाह पर चाकू से लगातार कई वार किए थे। गंभीर रूप से घायल जफर शाह को तत्काल इलाज के लिए सरकारी अस्पताल भेजा गया था लेकिन जांच के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और जांच पड़ताल की। शादिक शाह की रिपोर्ट पर नागदा थाने में मामला दर्ज कराया गया। पुलिस ने आरोपी की तलाश की और शानु उर्फ शाहनवाज को गिरफ्तार किया गया। जिसके बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया और रिमांड ली गयी है।

 

 

घटना बीते 5 अगस्त की है जहां चेहल्लुम के जुलूस के पहले आपसी रंजिश में दो युवकों के बीच विवाद हुआ था। जिसमें शानू उर्फ़ शाहनवाज ने जफ़र शाह का मर्डर किया था। दोनों गफूर बस्ती निवासी हैं। दोनों में कुछ समय से विवाद था। बुधवार को चेहल्लुम के दौरान ईदगाह पर अखाड़े द्वारा टी-शर्ट बांटी जा रही थी। जफर टी-शर्ट लेकर निकला। तभी उसे शहनवाज मिला। जो जफ़र को अंबे माता मंदिर के पीछे तरफ लेकर गया। जहां दोनों में कहासुनी हुई और तैशमे आकर शाहनवाज ने चाकू निकालकर ताबड़तोड़ वार किये। जब तक लहूलुहान जफ़र को अस्पताल पहुंचाया गया उसकी जान जा चुकी थी। फ़िलहाल आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस आगे की कार्यवाई में जुटी है।

 

 


By - sagar tv news
07-Aug-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.