ट्रेन की सीट पर बैठा और बैठा ही रह गया यात्री, आखिरी सफर और थम गई सांसें
एक यात्री ट्रेन में सफर कर रहा था उसे क्या पता था की ये उसका आख़िरी सफर साबित होगा। सफर करते-करते उसकी सांसें ही थम गई। यात्री सीट पर ही बैठा रहा और सांसें उखड़ गई। जब ट्रेन दमोह रेल्वे स्टेशन पहुंची तो हड़कंप मच गया। जिसके बाद अज्ञात व्यक्ति को जिला अस्पताल भेजा गया। डॉक्टरों ने चेकअप किया लेकिन शरीर में कोई हलचल नहीं थी। जिससे उन्होंने उसे मृत घोषित कर दिया। स्टेशन पर एम्बुलेंस न होने से डेड बॉडी को मालवाहक से अस्पताल भेजा गया। फिलहाल मृतक की शिनाख्त की जा रही है।
बताया जा रहा है की दमोह रेलवे स्टेशन पर मेमो ट्रेन में एक अज्ञात व्यक्ति की बॉडी मिली। सूचना मिलते ही आरपीएफ पुलिस स्टेशन पहुंची और बॉडी को जिला अस्पताल भिजवाया। रेल्वे स्टेशन पर एंबुलेंस उपलब्ध न होने के चलते पुलिसकर्मियों को बॉडी को मालवाहक से जिला अस्पताल लाना पड़ा।
बीना से कटनी तक चलने वाली मेमू ट्रेन में अज्ञात व्यक्ति की सूचना मिली थी। दमोह रेलवे स्टेशन पर गुरुवार शाम करीब 4 बजे जब ट्रेन पहुंची तो ट्रेन में सवार यात्रियों ने जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस पहुंची और ट्रेन के अंदर से अज्ञात बॉडी को बरामद किया।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक जबलपुर कंट्रोल रूम से इस बात की सूचना मिली थी की मेमो ट्रेन में एक अज्ञात व्यक्ति की बॉडी मिली है। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा की मृतक सीट पर बैठा हुआ था। जिसके बाद कोई साधन न मिलने की वजह से बॉडी को मालवाहक से जिला अस्पताल लाया गया। मृतक के पास से कोई आईडी नहीं मिली है जिससे उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई थी। उसकी फोटो के आधार पर पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। खबर पढ़े जाने तक अज्ञात की पहचान नहीं हो पाई थी।------