सागर- चेस्ट ICU का एसी एक हफ्ते से बंद, वेंटिलेटर मरीज के लिए घर से लाना पड़ा कूलर

 

सागर जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। अस्पताल के चेस्ट आईसीयू का एयर कंडीशनर पिछले एक सप्ताह से खराब पड़ा है, जिससे यहां भर्ती गंभीर मरीजों और उनके परिजनों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि वेंटिलेटर पर भर्ती एक मरीज के परिजनों को घर से कूलर लाकर आईसीयू में रखना पड़ा, ताकि मरीज को गर्मी और उमस से कुछ राहत मिल सके।

बुधवार देर रात करीब 2 बजे सामने आई तस्वीर ने अस्पताल की बदहाल व्यवस्थाओं की पोल खोल दी। तस्वीर में देखा गया कि वेंटिलेटर पर जिंदगी और मौत से जूझ रहे मरीज के पास घरेलू कूलर रखा हुआ है। यह दृश्य न सिर्फ अस्पताल की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाता है, बल्कि गंभीर मरीजों की सुरक्षा और उपचार व्यवस्था पर भी चिंता पैदा करता है।

सूत्रों के मुताबिक, एसी खराब होने के कारण चेस्ट आईसीयू का अधिकांश हिस्सा खाली पड़ा है। केवल कुछ गंभीर मरीज ही मजबूरी में यहां भर्ती हैं, जिन्हें इसी गर्म और उमस भरे माहौल में इलाज कराया जा रहा है। चिकित्सकीय दृष्टि से आईसीयू में नियंत्रित तापमान बेहद आवश्यक माना जाता है, लेकिन यहां मरीजों को बुनियादी सुविधा तक नहीं मिल पा रही है। गौरतलब है कि इससे पहले भी इस समस्या को लेकर खबर सामने आई थी। उस समय सिविल सर्जन डॉ. आर.एस. जयंत के निर्देश पर एक एसी को तत्काल ठीक कराया गया था। लेकिन बताया जा रहा है कि वह एसी भी पिछले एक सप्ताह से फिर खराब पड़ा है और अब तक उसकी मरम्मत नहीं कराई गई।


By - sagar tv news
07-Aug-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.