दोस्तों के घूमने गया युवक नहाते समय पानी में समा गया, एक दिन बाद भी कोई सुराग हाथ नहीं
एक युवक अपने दोस्तों के साथ घूमने गया हुआ था। इस दौरान सभी दोस्त एक तालाब में नहाने लगी तभी युवक पानी में समा गया। जिसका कहीं कुछपता नहीं चल पाया। जैसे ही इस बात की जानकारी मृतक के परिजनों को लगी तो वह सन्न रह गए। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और युवक की तलाश की गयी। घटना ग्वालियर जिले के जनकगंज थाना क्षेत्र से सामने आई है। बताया जा रहा है की मामला बीते गुरुवार का है लेकिन शुक्रवार को शाम तक उसका पता नहीं चल पाया था। प्रशासन की टीम लगातार उसकी तलाश में जुटी हुई थी।
जानकारी के मुताबिक जनकगंज थाना क्षेत्र पंकज जाटव अपने दोस्तों के साथ घर से घूमने निकला था। लेकिन नहाते समय वह तालाब में डूब गया। जिसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। घटना के बाद से ही उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस प्रशासन द्वारा लगातार तालाब में रेस्क्यू ऑपरेशन चला कर युवक की बॉडी को तलाशा जा रहा है पंकज जाटव जनकगंज थाना क्षेत्र के मेहराब की ताल के पास का ही रहने वाला है।
जो पेशे से ई-रिक्शा ड्राइवर था। बताया जा रहा है की पंकज अपने दोस्तों के साथ तालाब पर नहाने गया हुआ था। लेकिन तभी ये हादसा हो गया। मामले में ग्वालियर सीएसपी रॉबिन जैन का कहना है की फिलहाल पुलिस द्वारा युवक की बॉडी की तलाश की जा रही है। बॉडी मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।