Sagar - 10 अगस्त से यात्री बसों में लगेगा बढ़ा हुआ किराया, जाने कहां से कितना लगेगा किराया
बसों में सफर करने वाले आम यात्रियों को अचानक से महंगाई का बड़ा झटका लगा है। बस ऑपरेटरों द्वारा किराए में एकमुश्त 75 पैसे प्रति किलोमीटर की बढ़ोतरी कर दी गई है। अब तक यात्रियों से 1 रुपये 25 पैसे प्रति किलोमीटर के हिसाब से किराया वसूला जा रहा था, जिसे बढ़ाकर अब सीधे 2 रुपये प्रति किलोमीटर कर दिया गया है। इस भारी वृद्धि से दैनिक यात्री और आम नागरिक बेहद परेशान हैं। यात्रियों का कहना है कि बीते पांच सालों में बस का किराया नहीं बढ़ा था और इस दौरान डीजल के दामों में भी तेजी आई है, इसे वे समझते हैं, लेकिन एक साथ 75 पैसे प्रति किलोमीटर का उछाल किसी भी तरह से न्यायसंगत नहीं है।
सागर से नरसिंहपुर मार्ग पर स्थित प्रमुख गांव कस्बों के नए किराए सूची के बारे में बात करें तो सागर से 28 km दूरी वाली सुरखी का किराया 56 रुपए, गौरझामर 95 रुपए, देवरी का 134 रुपए महराजपुर का किराया 155 रुपए, बरमान का किराया 210 रुपए, करेली का किराया 242 रुपए, सागर से 137 किलोमीटर दूर स्थित नरसिंहपुर का किराया 274 रुपए हो गया है.
सागर से भोपाल इंदौर मार्ग की बात करें तो सागर से 40 किलोमीटर दूर स्थित राहतगढ़ का किराया 80 रुपया हो गया. बेगमगंज का किराया 135 गैरतगंज का किराया 185 रुपए रायसेन का किराया ₹300 भोपाल का किराया 384 हो गया. सीहोर का किराया 468 हो गया. इंदौर का किराया 780 हो गया है.
सागर नागपुर मार्ग की बात करें तो बरकोटी का किराया₹78 तीतर पानी का किराया 164 रुपए, छिंदवाड़ा का किराया 532 रुपए नागपुर का किराया 790 हो गया है.
सागर जबलपुर मार्ग की बात करें तो सानोधा का किराया 38 रूपये, गढ़ाकोटा का किराया 94 रुपए दमोह का किराया 144 रुपए नोहटा का किराया ₹200 जबेरा का किराया 238 कटंगी का किराया 292 रुपए और जबलपुर का किराया 370 रुपए हो गया. सागर से टीकमगढ़ का किराया 164 रुपए, रीवा का किराया 716, सतना का किराया 612 रुपए, पन्ना का किराया 438 रुपए, छतरपुर का किराया 340 रुपए, खजुराहो का किराया 450 रुपए हो गया है.
इसके अलावा सागर से बण्डा का किराया 64 रुपए, शाहगढ का किराए 120 रुपए, हीरापुर का किराया 150 रुपए, खुरई का किराया ₹100, बीना का किराया 150 रुपए, जैसीनगर का 80 रहली का 90 रुपए हो गया है.
10 अगस्त से इसी हिसाब से किराया बसूला जाएगा, लेकिन कुछ बस कंडक्टर गुरुवार से ही बढ़े हुए किराये की राशि बसूली करने लगे है,