दीवार में सेंध, लाखों के जेवर पार...पुलिस ने एक महीने में सुलझाया ब्लाइंड केस, 4 आरोपी गिरफ्तार

 

सराफा व्यापारी की दुकान में सेंध लगाकर लाखों रुपये के चांदी के आभूषण चोरी करने वाले गिरोह का पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। करीब एक महीने पहले हुई इस सनसनीखेज चोरी के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि चार अन्य आरोपी अभी भी फरार हैं, जिनकी तलाश लगातार जारी है। जानकारी के मुताबिक, एमपी के सागर संभाग के दमोह जिले के पथरिया थाना क्षेत्र में 17 जुलाई को पथरिया निवासी प्रकाशचंद्र जैन ने थाना पथरिया में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि उनकी सोने-चांदी की ज्वेलर्स दुकान की दीवार में सेंध लगाकर अज्ञात चोर अंदर घुसे और करीब 3 किलो चांदी के आभूषण सहित अन्य सामान चोरी कर ले गए। वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया था और व्यापारी वर्ग में दहशत का माहौल बन गया था।

 

 

घटना की गंभीरता को देखते हुए एसडीओपी प्रिया सिंधी के मार्गदर्शन में और थाना प्रभारी नेहा गोस्वामी के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया। टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपियों तक पहुंचने में सफलता हासिल की। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पूछताछ के दौरान आरोपियों से चोरी की वारदात और उनके साथियों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी भी मिली है।

 

 

फिलहाल पुलिस फरार चल रहे चार अन्य आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है। साथ ही चोरी गए शेष आभूषण और अन्य सामान की बरामदगी के प्रयास भी जारी हैं। पुलिस का कहना है कि इस वारदात में शामिल सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस कार्रवाई से क्षेत्र के व्यापारियों ने राहत की सांस ली है और पुलिस टीम की सराहना की है। अब सभी की नजर इस बात पर टिकी है कि फरार चार आरोपी कब तक पुलिस की गिरफ्त में आते हैं और चोरी का पूरा माल कब तक बरामद हो पाता है।

 

 


By - sagar tv news
07-Aug-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.