शराब के विवाद में कत्ल ! युवक को कुएं में फेंका... 4 आरोपी चंद घंटों में गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS

 

एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां शराब के विवाद ने खूनी रूप ले लिया, जहां 32 वर्षीय युवक की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। इतना ही नहीं, हत्या के बाद आरोपियों ने पहचान छिपाने के लिए शव को पास के एक कुएं में फेंक दिया। हालांकि पुलिस ने तेजी दिखाते हुए महज कुछ घंटों के भीतर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर पूरे हत्याकांड का खुलासा कर दिया। यह सनसनीखेज घटना एमपी के उज्जैन जिले के भाटपचलाना थाना क्षेत्र के ग्राम खरसोदकला की है। पुलिस के अनुसार, 5 अगस्त की रात अखिलेश चौहान कलाली से शराब लेकर अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में उसकी टक्कर गांव के भंवरसिंह राजपूत और प्रकाश चंद्रवंशी से हो गई। मामूली कहासुनी देखते ही देखते हिंसक विवाद में बदल गई।

 

 

आरोप है कि दोनों युवकों ने अपने साथी कमल और भरत चंद्रवंशी को मौके पर बुला लिया। इसके बाद चारों ने मिलकर अखिलेश पर लकड़ी के डंडों और बेल्ट से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। बेरहमी से की गई पिटाई में अखिलेश की मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के बाद आरोपियों ने सबूत मिटाने और पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की। उन्होंने मृतक के शव को गांव के पास स्थित एक कुएं में फेंक दिया। अगले दिन 6 अगस्त को कुएं में शव मिलने की सूचना पर इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही भाटपचलाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

 

 

पुलिस ने घटनास्थल से मिले साक्ष्यों, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर तेजी से कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की हत्या सहित अन्य गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की आगे भी गहन जांच जारी है। इस त्वरित कार्रवाई से पुलिस ने न सिर्फ हत्या की गुत्थी सुलझाई, बल्कि आरोपियों को भी सलाखों के पीछे पहुंचा दिया।

 

 


By - sagar tv news
07-Aug-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.