मंत्री ने अस्पताल और खरीदी केंद्र का किया निरीक्षण, मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान की शुरुआत

 

मध्यप्रदेश के हरदा जिले में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान की शुरुआत हो गई है। अभियान के शुभारंभ के लिए जिले के प्रभारी मंत्री विश्वास सारंग हरदा पहुंचे, जहां उन्होंने अभियान की शुरुआत करने के साथ ही मूंग खरीदी केंद्र और जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

 

 

 

प्रभारी मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में शुरू किए गए इस अभियान का मुख्य उद्देश्य शासन की योजनाओं का लाभ सीधे आम जनता तक पहुंचाना और लोगों की समस्याओं का मौके पर ही समाधान करना है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री, मंत्री, जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी प्रदेशभर में फील्ड पर पहुंचकर जनता से सीधे संवाद कर रहे हैं।

 

 

 

 

उन्होंने कहा कि जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में शिविर लगाए गए हैं, जहां पात्र हितग्राहियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। साथ ही नागरिकों की शिकायतों का तत्काल निराकरण भी किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वे स्वयं हरदा जिले के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर लोगों की समस्याएं सुन रहे हैं और उनके समाधान के प्रयास किए जा रहे हैं। निरीक्षण के दौरान प्रभारी मंत्री जिला अस्पताल भी पहुंचे। यहां उन्होंने मरीजों को मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया और अस्पताल प्रबंधन को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अस्पताल के मैनेजर का एक ही मोबाइल नंबर संचालित किया जाएगा, ताकि ड्यूटी बदलने के बाद भी मरीजों और उनके परिजनों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

 

 

 

 

इसके अलावा अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था की दोबारा समीक्षा करने, डॉक्टरों और स्टाफ की कमी को दूर करने तथा मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए। विश्वास सारंग ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार जनता के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है और सरकार का लक्ष्य है कि हर पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ समय पर पहुंचे तथा उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान हो।


By - sagar tv news
08-Aug-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.