Sagar- खेत में गाय घुसने की बात पर बदलापुर, पेशी से लौट रहे पिता-पुत्रों को रोककर की पि टाई !

 

खेत में गाय के घुस जाने की बात पर दो पक्षों में लम्बे समय से तनातनी चली आ रही थी। जिसका अंजाम ये हुआ की खूनी खेल हो गया। सागर जिले के खुरई थाना क्षेत्र में कोर्ट से पेशी कर लौट रहे पिता और समेत पांच लोगों पर करीब आधा दर्जन लोगों ने हमला बोल दिया। जहां लोहे की रॉड और डंडों से जमकर मारपीट की गई। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जिनमें तीन की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रैफर किया गया है। बताया गया की खुरई के पठारी रोड स्थित नई कृषि उपज मंडी के पास पुरानी रंजिश पर वारदात को अंजाम दिया गया। सूचना मिलते ही शहरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची थी और मामले की जांच शुरू की गई।

 

 

 

 

घायल प्रद्युम्न यादव से मिली जानकारी के मुताबिक करीब दो साल पहले त्रिलोक यादव की गाय उनके खेत में चली गई थी। इसी को लेकर उस समय उसके पिता वीरसिंह यादव के साथ मारपीट हुई थी। तब दोनों तरफ से खुरई देहात थाने में प्रकरण दर्ज हुआ था। बीते शुक्रवार को उसी मामले की कोर्ट में पेशी थी। आरोप है की पेशी के बाद वीर सिंह यादव, रम्मू यादव, कमल यादव, नरेश यादव समेत अन्य लोग अपने गांव आसोली लौट रहे थे। तभी कृषि उपज मंडी के पास पहले से घात लगाए बैठे करीब आठ लोगों ने रास्ता रोककर लोहे की रॉड और डंडों से हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से किसे को संभलने का मौका नहीं मिला।

 

 

 

 

आरोप है की जमकर मारपीट की गई। जिससे उनके सिर, हाथ और पैरों में गंभीर चोटें आईं। सभी घायलों को खुरई सिविल अस्पताल पहुंचाया गया था। डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद रम्मू यादव, कमल यादव और नरेश यादव की हालत गंभीर होने पर उन्हें सागर रेफर किया। अन्य घायलों का खुरई में इलाज जारी है। वहीं ऐसा भी आरोप है की तीन घायलों को रेफर किए जाने के बावजूद करीब डेढ़ घंटे तक 108 एम्बुलेंस नहीं पहुंची। जिससे उन्हें देर से रवाना किया जा सका।
फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है।------


By - sagar tv news
08-Aug-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.