भरभराकर गिरा कच्चा मकान, मलबे में द बे 4 लोग! ग्रामीणों की तत्परता से सभी को सुरक्षित निकाला

 


एमपी के सिवनी जिले के लखनादौन विकासखंड से एक बड़ा हादसा सामने आया है। ग्राम पंचायत पिपरिया मेहरा के ग्राम धाधरा में शनिवार सुबह एक कच्चा मकान अचानक भरभराकर गिर गया। हादसे के वक्त मकान के अंदर मौजूद चार लोग मलबे की चपेट में आ गए। मकान गिरने की तेज आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और बिना देर किए राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया। बताया जा रहा है कि हादसा सुबह के समय हुआ। अचानक मकान गिरने से परिवार के लोगों में चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने जब लोगों के मलबे में दबे होने की जानकारी मिली तो उन्होंने तत्काल मलबा हटाना शुरू किया। ग्रामीणों की तत्परता के चलते मलबे में फंसे सभी चार लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

हादसे में समनसिंह काकोड़िया, छोटी बाई, भंगो परते और मंत्रा बाई परते घायल हुए हैं। ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस और स्थानीय प्रशासन को घटना की जानकारी दी। इसके बाद घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से लखनादौन सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां सभी का उपचार कराया गया। घटना की सूचना मिलने के बाद आदेगांव पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आखिर कच्चा मकान अचानक कैसे गिरा और हादसे के समय मकान में कौन-कौन लोग मौजूद थे।

प्रारंभिक तौर पर मकान के कच्चा होने को हादसे की संभावित वजह माना जा रहा है। हालांकि मकान गिरने के वास्तविक कारणों का पता जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा। ग्रामीणों ने बताया कि मकान गिरने की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के लोग तुरंत घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। समय रहते ग्रामीणों के पहुंचने और राहत-बचाव शुरू करने से मलबे में दबे लोगों को जल्द बाहर निकाल लिया गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है, जबकि घायलों का अस्पताल में उपचार जारी है। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है और ग्रामीणों ने प्रशासन से जर्जर एवं कच्चे मकानों की सुरक्षा व्यवस्था की जांच कराने की मांग की है।


By - sagar tv news
08-Aug-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.