पानी बरसा तो ऐसा बरसा की प्रलय सा आ गया, घर,मकान,खेत,स्कूल सब पानी-पानी, नदी का बिकराल रूप

 

कहीं ऐसी बारिश हो रही है की सैलाब देखने को मिल रहा है बाढ़ें आ रही हैं और कहीं आलम ये है की लोग बारिश के लिए तरस रहे हैं। वहीं कुछ दिन रुकने के बाद जब बारिश हुई तो नज़ारा ऐसा था की लोग हैरान रह गए। क्योंकि मूसलाधार बारिश के बाद पानी का रौद्र रूप देखने को मिला। नदी के उफान पर आने की वजह से खेत डूब गए। घरों में पानी भर गया तो स्कूल और मंदिर भी जल भराव की चपेट में आ गए। कई गांवों में कहर देखने को मिला।

 

 

 


आपको नज़र आने वाली ये तस्वीरें शिवपुरी जिले के पिछोर क्षेत्र के बूड़ोंन-शाजापुर गांव से सामने आई हैं। जहां लगातार झमाझम बारिश से महुअर नदी उफान पर आ गयी और पूरा इलाका पानी-पानी हो गया। बताया जा रहा है की बारिश से सभी नाले भी उफान पर आ गए। जिससे कई जगहों पर नुकसान होने की बात भी सामने आई है। खेतों घरों में पानी भरने से बिजली आपूर्ति बंद करनी पड़ी। एक तरफ घरों की सामग्री खराब हो गयी तो वहीं फसलें भी चौपट हो गयी।

 

 

 

 

जानकारी के मुताबिक पिछोर के ग्रामीण क्षेत्र में जमकर बारिश हुई। शुक्रवार और शनिवार की देर रात से शुरू हुई लगातार तेज बारिश से महुअर नदी समेत कई नाले उफान पर आ गए। जिससे कई जगह नुक्सान भी हुआ है। बताया गया की सीजन की पहली भारी बारिश से महुअर नदी उफान पर आ गई l पिछोर तहसील के गांव बूड़ोंन-शाजापुर के पास पानी का रौद्र रूप देखने को मिला l शाजापुर के मजरा लखनपुर में मंदिर और खेतों पर बने घरों में पानी भर गया। जिससे ग्रामीणों को रात से ही परेशानियों का सामना करना पड़ा। इसके अलावा पायगा, ऊमरीकला, गुरुकदबाया क्षेत्र में घरों और स्कूलों में बारिश का कहर देखने को मिला l पानी की वजह से बिजली आपूर्ति बंद है वहीं कई खेतों में पानी भर गया। जिससे किसानों की फसलों को नुकसान हुआ है l------


By - sagar tv news
09-Aug-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.