मूसलाधार बारिश के बाद दिखा नदी का रौद्र रूप, जन-जीवन हुआ अस्त व्यस्त, घरों में घुसा पानी
देर रात के समय झमाझम बारिश का दौर शुरू हुआ। आसमान से ऐसा पानी बरसा की बस जन जीवन जैसे रुक सा गया। मूसलाधार बारिश की वजह से नदी का जलस्तर बढ़ गया और बाढ़ के हालात बन गए। घरों में पानी घुस गया। लोग जान बचाकर सुरक्षित स्थानों की ओर भागे। घरों में रखा हुआ सामान और अनाज खराब हो गया। वहीं सरकारी स्कूल पानी से घिरने के बाद टापू जैसा नज़र आ रहा था। तस्वीरें शिवपुरी जिले के पिछोर अंतर्गत आने वाले गुरु कदवाया और अन्य इलाके की हैं। पानी इतनी तेजी से फैला की लोगों को ज्यादा मौक़ा ही नहीं मिला। मुख्य मार्गों पर पानी होने से आवागमन भी प्रभावित हुआ। सूचना मिलने के बाद प्रशासनिक टीमें मौके पर पहुंच गयी थी।
बताया जा रहा है की गुरु कुदवाया गांव स्थित नदी में उफान आने और जलस्तर अचानक बढ़ने से गांव और आसपास के क्षेत्रों में बाढ़ जैसे हालात बन गए।
देर रात शुरू हुआ बारिश का दौर अलसुबह का तक जारी रहा। जिससे गुरु कुदवाया नदी का जलस्तर खतरे के निशान के पार पहुंच गया। नदी के आसपास बने निचले इलाकों और कई ग्रामीण मकानों में दो से तीन फीट तक पानी भर गया। लोगों को ज्यादा कुछ समझ आता इससे पहले ही कई जगह पानी भर चुका था। जलभराव का अन्दाज़ा इसी से लगाया जा सकता है की सरकारी स्कूल परिसर पानी से घिरा हुआ था।
मुख्य मार्गों पर जलभराव से आवागमन भी बंद हो गया। सूचना मिलते ही जिला प्रशासन तुरंत अलर्ट मोड पर आ गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर और प्रशासनिक अधिकारियों ने एसडीआरएफ और राहत टीमों को तुरंत मौके पर रवाना किया। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में SDRF की टीम को तैनात किया गया था। वहीं अधिकारियों को 24 घंटे सतर्क रहने के कड़े निर्देश जारी किए गए हैं। गनीमत की बात ये है की जनहानि जैसी कोई बात सामने नहीं आई थी।------