यातायात नियमों के उल्लंघन पर कार्यवाई, पुलिस ने धड़ाधड़ काटे 27 चालान, 23 हजार जुर्माना वसूला

 

यातायात व्यवस्था को सुचारु रूप से बनाये रखने और सड़क हादसों में अंकुश लगाए जाने को लेकर पुलिस की कार्यवाई देखने को मिली। जिससे अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस ने ऐसे वाहन चालकों के खिलाफ सख्ती से कार्यवाई की जो यातायात नियमों का उल्लंघन कर रहे थे। टीम ने 27 वाहन चालकों पर चालानी कार्यवाई करते हुए 23 हजार 2 सौ रूपये शुल्क वसूला है। तस्वीरें एमपी के सीहोर जिले के आष्टा की हैं। पुलिस ने सभी को ट्रैफिक नियमों को लेकर समझाइश भी दी। वहीं दूसरी तरफ इस बात का भी विशेष ध्यान रखा गया की स्कूलों की छुट्टी के समय ट्रैफिक जाम न हो।

 

 

 

बताया गया की आष्टा में यातायात पुलिस ने विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस टीम ने शहर के प्रमुख चौराहों भोपाल नाका, कॉलोनी चौराहा, तहसील चौराहा, पुराना बस स्टैंड और पुरानी सब्जी मंडी का दौरा करते हुए ट्रैफिक व्यवस्था का जायजा लिया। भ्रमण के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई। जहां 27 चालान काटे गए। और 23,200 रुपये का समन शुल्क वसूला गया।
इसके अलावा पुलिस ने सभी वाहन चालकों को हेलमेट लगाने, सीट बेल्ट बांधने और यातायात संकेतों का सही ढंग से पालन कर सुरक्षित वाहन चलाने की समझाइश भी दी गई।

 

 

 

 


स्कूलों की छुट्टी के समय ट्रैफिक पुलिस ने विशेष सतर्कता भी बरती। दरअसल कॉलोनी चौराहा स्थित निजी स्कूल, काला तालाब के पास मौजूद स्कूल और भोपाल नाका तिराहे पर सांदीपनी स्कूल के बाहर बच्चों और स्कूल बसों को सुरक्षित रूप से निकाला गया। ताकि जाम की स्थिति न बने। पुलिस ने अपील करते हुए कहा की यातायात नियमों का पालन करें।------


By - sagar tv news
09-Aug-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.