Sagar- पति के कई महिलाओं से संबंध,पैसों में आती हैं युवतियां, पत्नी के पति पर गंभीर आरोप !

 

पहले प्यार हुआ, एक साल पहले लव मैरिज भी हो गई, शुरुआत में तो सब कुछ ठीक था, लेकिन बाद में पति की हरकतें समझ में आने लगी की उसके कई युवतियों से संबंध हैं। वह अपनी गर्लफ्रेंड से भी बात करता है यहां तक की पति ने तीन बार गर्भपात भी करा दिया। ये कहना है सागर के गोपालगंज थाना क्षेत्र में रहने वाली 21 साल की उस महिला का जिसकी साल भर पहले ही शादी हुई थी। लेकिन अब पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उसने व्हाट्सएप चैट के कथित स्क्रीनशॉट भी बताये। जिसमें पैसों में युवतियां बुलाये जाने की बात कही।

 

 

 


पुलिस लाइन स्थित महिला थाने पहुंची महिला ने अपने पति पर कई महिलाओं से संबंध रखने, महिलाओं को पैसे देकर बुलाने और विरोध करने पर मारपीट करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला ने शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने शिकायती आवेदन के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

 

 

शिकायतकर्ता महिला का कहना है की फरवरी 2025 में बरमान स्थित मंदिर से उसकी शादी सोनू दांगी के साथ हुई थी। उसने प्रेम विवाह किया था। आरोप है की शुरुआत में दबाव के चलते उसे शादी करनी पड़ी। कुछ समय बाद पति के व्यवहार में बदलाव आने लगा। उसने आरोप लगाया की जब पति का मोबाइल चैक किया तो उसमें कई युवतियों के फोटो और चैट्स मिली। उसका दावा है की चैट में अभय नामक व्यक्ति द्वारा अलग-अलग महिलाओं को अलग-अलग रकम पर बुलाने की बातचीत सामने आई।

 

 

 

 

उन्हें बुलाने पैसों के लेन-देन के रिकॉर्ड भी मोबाइल में मिले हैं। महिला ने अपने पति पर उसके दोस्त की पत्नी के साथ भी कथित अवैध संबंध होने का आरोप लगाया। महिला के विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गयी। यह भी आरोप है की उसके पति ने कथित तौर पर जबरन उसका तीन महीने का गर्भपात करा दिया। पीड़िता ने पुलिस से पूरे मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
फिलहाल पुलिस ने मामले को जांच में लिया है जिसके बाद ही साफ़ हो पायेगा की आखिर महिला की बातों में कितनी सच्चाई है।------


By - sagar tv news
09-Aug-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.