सागर में बड़ी रेल दुर्घटना होते-होते टली, रेल्वे ट्रैक पर बंद हुआ भारी भरकम ट्रक,फिर QRF जवानों ने..

 

सागर में एक बहुत बड़ी रेल दुर्घटना होते-होते टल गई। जहां समय पर किस्मत, समझदारी, सूझबूझ और हिम्मत काम में आ गयी। नहीं तो क्या से क्या हो जाता। मकरोनिया में रेल पटरी से ट्रेन गुजरने वाली थी की तभी माल से लदा हुआ एक ट्रक ट्रैक पर बंद हो गया। कुछ देर में ट्रेन गुजरने ही वाली थी की QRF के जवान मसीहा बनकर पहुंच गए और तत्काल मोर्चा संभालते हुए धक्का देकर ट्रक को पीछे किया जहां से कुछ समय बाद ही मालगाड़ी गुजरी। पुलिस के QRF जवानों की तत्परता और साहस से मकरोनिया-गुड़ा रेलवे फाटक के पास बड़ी रेल दुर्घटना टल गई।

 

 

जानकारी के मुताबिक 10वीं वाहिनी विशेष सशस्त्र बल, सागर की QRF कंपनी दमोह के बांदकपुर मंदिर में कानून-व्यवस्था ड्यूटी के लिए रवाना हो रही थी। तभी मकरोनिया-गुड़ा रेलवे फाटक के पास एक मालवाहक ट्रक रेलवे ट्रैक के बीच खराब होकर बंद हो गया। माल लदा होने से ट्रक काफी भारी भरकम था। लिहाजा उसे हटाना मुश्किल था। लेकिन QRF जवानों ने बिना वक़्त गंवाए ट्रक चालक की मदद करते हुए ट्रक को धक्का लगाने में जुट गए। उसे ट्रैक से हटाकर सुरक्षित स्थान तक पहुंचाया। जिससे एक संभावित रेल हादसा टल गया और कोई जनहानि नहीं हो पाई।

 

 

घटना के बाद ट्रक चालक ने QRF जवानों का आभार जताया। मदद के बाद वह भावुक हो गया। वहीं जवानों ने भी ढांढस बंधाते हुए सुरक्षित रहने की बात कही।

QRF जवानों ने जो काम किया वह काबिल ए तारीफ है। न सिर्फ मानवता का धर्म निभाया बल्कि वर्दी का भी फ़र्ज़ निभाया। और बताया की पुलिस की जिम्मेदारी केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखने तक सीमित नहीं है। बल्कि संकट की स्थिति में आम नागरिकों की मदद और उनकी सुरक्षा भी पुलिस के कर्तव्य का अहम हिस्सा है।

 

 


By - sagar tv news
09-Aug-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.