सागर- 24 घंटे के अंदर सरिया चुराने वाले दो गिरफ्तार, लाखों का मशरूका बरामद,बाकि की तलाश जारी

 

सागर जिले के राहतगढ़ थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। 24 घंटे के अंदर सरिया चुराने वाले दो चोरों को पुलिस ने दबोच लिया है जिनके पास से तीन टन सरिया समेत इस्तेमाल की गयी कार भी बरामद की गयी है मशरूके की कुल कीमत 6 लाख 83 हजार रुपये बताई जा रही है। जबकि पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। दोनों आरोपी दिल्ली के कल्याणपुरी के निवासी हैं जो फिलहाल राहतगढ़ में ही रह रहे हैं।

 

 

राहतगढ़ थाना पुलिस ने लोहे के सरिया चोरी के मामले में एफआईआर दर्ज होने के 24 घंटे के अंदर 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया। बताया जा रहा है की बीते 7 अगस्त को माधव इन्फ्रा प्रोजेक्ट लिमिटेड कंपनी के लायजनिंग कर्मचारी ब्रजकिशोर तिवारी ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी की राहतगढ़-बेरखेड़ी रोड स्थित कंपनी के स्टील यार्ड में रखा तकरीबन टन लोहे का सरिया, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 3 लाख रुपये है।

 

उसे अज्ञात आरोपियों ने चोरी कर लिया है। इस बारे में राहतगढ़ पुलिस ने वरिष्ठ अधिकारीयों को अवगत कराया। वहीं निर्देश के बाद टीआई मुकेश सिंह ठाकुर द्वारा तत्काल टीम गठित की गई। जहां पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर भौतिक साक्ष्यों, तकनीकी साक्ष्यों और साइबर सेल की मदद से आरोपियों की पतासाजी शुरू की। जिसके बाद पुलिस को सफलता मिली और दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। साथ ही चोरी किये गए माल की बरामदगी की गयी। टीम ने बंटी सिंह सरदार उम्र 37 साल और शनि सिंह उर्फ सन्नी सिंह सरदार उम्र 33 साल दोनों दिल्ली के कल्याणपुरी निवासी हैं। जो राहतगढ़ के वार्ड क्रमांक 13 में रहते हैं।

 

 

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 3 टन लोहे का सरिया कीमत करीब 1 लाख 83 हजार रूपये और घटना में इस्तेमाल की गई कार जब्त की है। साथ ही अन्य आरोपियों की पतासाजी के लिए टीमों को रवाना किया गया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्यवाई में जुटी हुई है।

 

 


By - sagar tv news
09-Aug-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.