Sagar-RTO से किराया सूची जारी नहीं हुई बस ऑपरेटर यात्रियों से वसूलने लगे 2 रुपए प्रति कि.मी. किराया

सागर क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय ने अभी तक बढ़े हुए किराया की सूची जारी नहीं की है, लेकिन बस ऑपरेटर्स ने यात्रियों से 2 रुपए प्रति किलोमीटर के हिसाब से किराया वसूली शुरू कर दी है।

रविवार को बरकोटी ट्रैवल्स की सागर से गाडरवाड़ा के बीच चलने वाली बस में केसली क्षेत्र के जैतपुर से सागर तक का 120 रुपए किराया लिया गया। इतना ही नहीं बस के कंडक्टर ने बाकायदा टिकट पर भी बढ़ा हुआ किराया लिखकर दिया। छतरपुर से सागर आने वाली यात्री से भी 280 की जगह 340 रुपए का किराया वसूला गया अन्य यात्रियों ने भी दूसरे रूट पर ज्यादा किराया वसूल किया है.

 

 

 


मामले को लेकर क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी मनोज कुमार तेहनगुरिया से बात की तो उनका कहना है कि नई दरों के हिसाब से किराया सूची का प्रकाशन अभी नहीं किया गया है, जब तक सूची जारी नहीं होती तब तक बढ़ा हुआ किराया वसूल नहीं किया जा सकता। यदि कोई बस ऑपरेटर ऐसा कर रहा है तो कार्रवाई की जाएगी।


By - sagar tv news
10-Aug-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.