Sagar- कार से आये तीन चोर, बिल्डिंग प्लांट से चुरा ले गए 35 हजार की कॉपर केबल,कर्मचारी सोते रहे
सागर जिले में लगातार चोरियों की वारदातें सामने आ रही हैं। कई ऐसे मामले हैं। जिनमें पुलिस चोरों तक नहीं पहुंच पाई है। खुरई थाना क्षेत्र में फिर एक चोरी की घटना सामने आई है। जहां कर्मचारी प्लांट में सोते ही रह गए और कार से आये चोर कीमती कॉपर केबल चुराकर रफू चक्कर हो गए। कार में सवार होकर पहुंचे चोरों ने 35 हजार रूपये रूपये कीमत की केबिल पर हाथ साफ़ किया। चोरों को इस दौरान महज दस मिनिट ही लगे। ये पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है।
बताया जा रहा है की घटना खुरई के बायपास रोड से सामने आई है। मॉडल स्कूल के पास स्थित कृषि यंत्र के वेल्डिंग प्लांट में कार सवार तीन चोर पहुंचे और 35 हजार रुपए कीमत की कॉपर केबल चोरी कर फरार हो गए।
मिली जानकारी के मुताबिक कार से तीन चोर कृषि यंत्र के वेल्डिंग प्लांट पहुंचे। चोरों ने सबसे पहले प्लांट के बाहर लगी फेंसिंग की जाली काटी और अंदर दाखिल हुए। इसके बाद प्लांट में लगी करीब 200 फीट कॉपर केबल काटी और उसे लेकर कार से फरार हो गए। पूरी वारदात को अंजाम देने में चोरों को महज 10 मिनट का समय लगा। वहीं इस दौरान सबसे चौंकाने वाली बात यह रही की जिस वक्त चोर प्लांट में चोरी कर रहे थे। उसी समय अंदर तीन कर्मचारी सो रहे थे। उन्हें चोरी की भनक तक नहीं लगी।------