सागर- मूंग-उड़द खरीदी केंद्र की खुली पोल! जिम्मेदार अमला नदारद, टपकती छत के नीचे भीगता मिला सामान

 

सागर में मूंग और उड़द खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं को लेकर कांग्रेस ने शासन-प्रशासन पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। कृषि उपज मंडी समिति परिसर में बनाए गए मध्यप्रदेश राज्य सहकारी विपणन संघ के खरीदी केंद्र का शनिवार तड़के मध्यप्रदेश शासन के पूर्व कृषि एवं सहकारिता मंत्री सुरेंद्र चौधरी ने कांग्रेसजनों के साथ पहुंचकर निरीक्षण किया। पूर्व मंत्री के निरीक्षण के दौरान खरीदी केंद्र पर सर्वेयर के अलावा प्रबंधक और अन्य जिम्मेदार अमला मौजूद नहीं मिला। मौके पर केंद्र के संचालन और व्यवस्थाओं को लेकर कई खामियां सामने आने का दावा किया गया।

कांग्रेस नेताओं के मुताबिक, खरीदी केंद्र के भवन में जगह-जगह से पानी टपक रहा था। बारिश के कारण भवन में रखा सामान भीगता हुआ मिला। वहीं खरीदी से संबंधित रिकॉर्ड के संधारण को लेकर भी सवाल उठाए गए। व्यवस्थाओं को लेकर पूर्व मंत्री सुरेंद्र चौधरी ने मौके से ही अनुविभागीय अधिकारी सागर रोहित वर्मा, नागरिक आपूर्ति निगम और कृषि विभाग के अधिकारियों से फोन पर चर्चा की। उन्होंने अधिकारियों को खरीदी केंद्र में सामने आई कथित अनियमितताओं और अव्यवस्थाओं से अवगत कराया।

चौधरी ने अधिकारियों से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, खरीदी केंद्र का संचालन शासन के नियमों और निर्देशों के अनुसार सुनिश्चित करने तथा किसानों को पर्याप्त सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की। अधिकारियों की ओर से जांच कर नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिए जाने की बात कही गई है। पूर्व मंत्री सुरेंद्र चौधरी ने आरोप लगाया कि खरीदी केंद्र के संचालन को लेकर प्रशासनिक अमला गंभीर नजर नहीं आ रहा है। उन्होंने कहा कि जिम्मेदार कर्मचारियों की गैरमौजूदगी और अव्यवस्थाएं शासन-प्रशासन के दावों की पोल खोल रही हैं।

उन्होंने चेतावनी दी कि खरीदी केंद्रों पर किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। अन्नदाता अपनी उपज लेकर केंद्रों पर पहुंचते हैं, ऐसे में उनकी उपज की सुरक्षा, पर्याप्त व्यवस्थाएं और जिम्मेदार अमले की मौजूदगी सुनिश्चित करना प्रशासन की जिम्मेदारी है। चौधरी ने कहा कि यदि खरीदी केंद्रों पर लापरवाही जारी रही और किसानों को असुविधा हुई, तो कांग्रेस पार्टी इस मुद्दे को लेकर चुप नहीं बैठेगी। निरीक्षण के दौरान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष पं. रवि उमाहिया, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष संदीप चौधरी, पूर्व सरपंच हरप्रसाद अहिरवार, अरविंद पंथी, राजा सिंह बुंदेला, राहुल कुशवाहा और इंजीनियर सत्यम सिंह सहित अन्य कांग्रेसजन मौजूद रहे। अब देखना होगा कि प्रशासनिक जांच में खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं को लेकर क्या तथ्य सामने आते हैं और किसानों की सुविधा के लिए क्या कदम उठाए जाते हैं।


By - sagar tv news
10-Aug-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.