घाटी में जिला पंचायत अध्यक्ष की कार को बचाने में बेकाबू डंपर ट्रक से भिड़ा, मीना राजे बाल-बाल बचीं

 


मध्यप्रदेश के सागर संभाग के पन्ना-अमानगंज मार्ग की पहली घाटी पर शनिवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। प्रभारी मंत्री इंदर सिंह परमार की समीक्षा बैठक से लौट रहीं जिला पंचायत अध्यक्ष मीना राजे सिंह की कार को एक बेकाबू डंपर ने टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि डंपर इसके बाद सड़क किनारे खड़े एक खराब ट्रक में जा घुसा। गनीमत रही कि जिला पंचायत अध्यक्ष समेत किसी की जान नहीं गई। जानकारी के मुताबिक, जिला पंचायत अध्यक्ष मीना राजे सिंह पन्ना में आयोजित प्रभारी मंत्री की समीक्षा बैठक में शामिल होने के बाद अपने गृह ग्राम लुधनी लौट रही थीं। इसी दौरान पन्ना-अमानगंज मार्ग की पहली घाटी के पास सड़क किनारे डस्ट से भरा एक खराब ट्रक MP 19 HA 3544 खड़ा था।

बताया जा रहा है कि सामने से आ रहे तेज रफ्तार डंपर का अचानक संतुलन बिगड़ गया। डंपर अनियंत्रित होकर जिला पंचायत अध्यक्ष की गाड़ी की तरफ बढ़ा। डंपर की टक्कर से उनकी कार क्षतिग्रस्त हो गई और इसके बाद डंपर सीधे सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा घुसा। टक्कर इतनी जोरदार थी कि खड़े ट्रक में सो रहा हेल्पर अरविंद उछलकर बाहर जा गिरा। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। दोनों भारी वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। राहत की बात यह रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।

दुर्घटना के बाद पन्ना-अमानगंज मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू करते हुए जाम खुलवाया। पुलिस ने हादसे की परिस्थितियों की जांच शुरू कर दी है। इस दुर्घटना ने एक बार फिर घाटी वाले मार्गों पर तेज रफ्तार और ओवरलोड भारी वाहनों की आवाजाही को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। सड़क किनारे खराब वाहनों के खड़े रहने से भी हादसे का खतरा बढ़ जाता है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। हादसे में बाल-बाल बचीं जिला पंचायत अध्यक्ष और अन्य लोगों के सुरक्षित होने से सभी ने राहत की सांस ली है।


By - sagar tv news
10-Aug-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.